menu-icon
India Daily

आज कई राशियों के लिए निवेश के अवसर, कुछ को बरतनी होगी सावधानी; जानें आज का राशिफल

आज चंद्रमा मेष राशि के भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसका स्वामी शुक्र है. इस शुभ संयोग का प्रभाव से कई राशियों को धन लाभ हो सकता है, जबकि कुछ जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज कई राशियों के लिए निवेश के अवसर, कुछ को बरतनी होगी सावधानी; जानें आज का राशिफल
Courtesy: India Daily

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा मेष राशि के भरणी नक्षत्र में स्थित हैं. भरणी नक्षत्र को शुभ माना जाता है और इसका स्वामी शुक्र है. इस कारण लोगों के मन में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. संगीत, कला, मनोरंजन और पारिवारिक संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है.आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल.

मेष

मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन आने के अच्छे संकेत हैं तथा निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है. 

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है. सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है. व्यापार अच्छा रहेगा और प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी, लेकिन फिलहाल निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा.

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. हालांकि बढ़ते खर्च चिंता का कारण बनेंगे. व्यापार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

कर्क

कर्क राशि के जातकों को व्यापार में मजबूती मिलेगी और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. हालांकि नए निवेश के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना उचित होगा.

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं. व्यापार में लाभ मिलेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल माना गया है. हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में थोड़ी सतर्कता रखने की आवश्यकता रहेगी.

कन्या

कन्या राशि के लोगों को दुर्घटना या चोट से बचने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. व्यापार और निवेश के लिहाज से समय अच्छा है, लेकिन किसी भी जोखिम भरे कार्य से दूरी बनाकर रखें.

तुला

तुला राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नए रिश्तों की शुरुआत भी संभव है. स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे. जमीन या संपत्ति में निवेश लाभकारी हो सकता है.

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का प्रभाव शत्रुओं पर बना रहेगा, हालांकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. स्वास्थ्य में हल्की परेशानी संभव है. व्यापार और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा.

धनु

धनु राशि वालों को प्रेम संबंधों में विवाद से बचना चाहिए. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल माना गया है.

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए भूमि, भवन और वाहन से जुड़े निवेश लाभदायक रह सकते हैं. हालांकि पारिवारिक मतभेद की आशंका है. स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी.

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए नौकरी और कारोबार में उन्नति के संकेत हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश के लिए भी समय अनुकूल माना गया है.

मीन

मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन खर्च और निवेश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. जुआ, सट्टा या जोखिम वाले निवेश से बचें. व्यापार अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध पहले से बेहतर रहेंगे.