menu-icon
India Daily

मेष वालों के लिए आज अच्छा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन है. आज ग्रहों की चाल के मुताबिक मेष राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. बाकी 11 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है, आज हम यहां जानेंगे

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मेष वालों के लिए आज अच्छा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथी है. आज सूर्य देव मेष राशि में स्थित हैं, जिसका अच्छा परिणाम इनको मिलने वाला है. आज बेहद खास संयोग बुधादित्य राजयोग बन रहा हैं. इससे बुद्धि तेज होती है और सुख-सुविधाएं में बढ़ोतरी हैं. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा रहने वाला है. आज इनकी राशि में सूर्य है, जिससे इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी. नौकरी वाले लोगों को तरक्की मिल सकता है. प्रेम संबंध और भी ज्यादा मधुर होंगे. कुल मिलकार आज का आपका दिन अच्छा रहने वाला है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. हालांकि काम का दवाब रह सकता है, जिससे मानसिक उलझन बढ़ सकती है. प्रेम संबंध में थोड़ी गलतफहमी बढ़ सकती है. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. हालांकि भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला ना लें. यह आपको भविष्य में परेशानी दे सकती है. स्वास्थ का ख्याल रखें नहीं तो आपकी परेशानी हो सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन सही रहने वाला है. अपने पार्टनर का ख्याल का रखें, उनके गुस्सा को समझें नहीं तो आपके संबंध में तनाव आ सकता है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन मेहनत से भरा रहने वाला है. व्यापार में भी सफलता के पूरे योग नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और मानसिक रूप से भी थोड़ी राहत मिलेगी.  

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन सुखद रहने वाला है. धन के नए स्त्रोत खुलेंगे. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और संतान पक्ष से भी अच्छे खबर आ सकते हैं. अपने आसपास के लोगों की मदद करें.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन और भी ज्यादा अच्छा रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों को प्रगति मिलेगी, लेकिन सावधानी जरूरी है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का दिन मिलजुला रहने वाला है. बिना किसी वजह के खर्च बढ़ेंगे, जिससे थोड़ा तनाव बढ़ सकता है. हालांकि सावधानी से लिया गया निर्णय आपको भविष्य में काम आएगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आय के नए रास्ते खुलने वाले हैं. यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और किसी पर भी बहुत ज्यादा भरोसा ना करें. ऐसा करना आपके भविष्य के लिए महंगा साबित होगा. 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है. अगर सावधानी से निर्णय नहीं लिया तो, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज आपका भाग्य भी आपके साथ है. व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छी खबर मिल सकती है. कुल मिलाकर आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहने वाला है.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज प्रतिकूल प्रभाव रह सकता है. चोट-चपेट या छोटी परेशानी हो सकती है. प्रेम-संबंध में कोई भी झूठ बोलने से बचें नहीं तो भविष्य पर प्रभाव पड़ेगा.