'हिंदुओं ने ममता को सबक सिखाया...' मतगणना के बीच सुवेंदु अधिकारी का बयान
मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हिंदुओं पर अत्याचार करना टीएमसी को भारी पड़ा है। हिंदुओं ने बंगाल में ममता बनर्जी को सबक सिखाने का काम किया है।
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा को मिल रही बढ़त पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में हिंदुओं पर इतने अत्याचार किए हैं कि हिंदुओं ने मिलकर उन्हें सबक सिखाने की ठान ली और उन्हें उनके अंजाम पहुंचा दिया. उन्होंने कहा कि डेढ़ दशक से बंगाल में राज कर रही टीएमसी को एंटी इनकमवेंसी के चलते इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना उसके हिंदू विरोधी चरित्र के कारण हुआ. ममता बनर्जी हिंदुओं के कोप का शिकार हो गईं.
आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए सुवेंदु अधिकारी
नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए. उन्होंने दावा किया है कि बंगाल में टीएमसी 100 सीटों में सिमटने वाली है. उन्होंने सीएम ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट पर बात करते हुए कहा कि पहले राउंड में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के वोट खुले तो ममता बनर्जी लीड कर रही थीं लेकिन जैसे ही मतगणना का काम हिंदु बाहुल्य वाले क्षेत्रों में पहुंचा ममता बनर्जी का ग्राफ नीचे गिरता चला गया.
ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाई ः सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि हम ममता बनर्जी के किले भवानीपुर में भी सेंध लगाने में कामयाब रहे हैं, उनकी हार तय मानिए, इसमें कोई दो राय नहीं रह गई है. बता दें कि 2021 में नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के हाथों हारीं ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर उप-चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंची थीं. उसके बाद उन्होंने भवानीपुर को ही अपनी सीट बना लिया, लेकिन बीजेपी ने भवानीपुर से भी ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबला कड़ा कर दिया था.
हिदु विरोध वाला चरित्र ममता को ले डूबा
सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद, मोथाबाड़ी और मालदा जैसे इलाकों में टीएमसी ने हिंदुओं पर जो अत्याचार किए, वे भूले नहीं. टीएमसी के इस चरित्र ने बंगाल में ममता बनर्जी की राजनीति खत्म कर दी. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.
और पढ़ें
- West Bengal Election Result 2026: 'सतर्क रहें, नजर रखें...' ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं के लिए आधी रात में जारी किया संदेश
- कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? कभी ममता बनर्जी को मानते थे गुरु आज चुनावी मैदान में दे रहे टक्कर, जानें पूरा इतिहास
- इसलिए भी खास हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप