ना बंगला, ना गाड़ी, 15 लाख से भी कम संपत्ति की मालकिन है ममता बनर्जी; सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में शामिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं. इस बीच एक बार फिर से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम पर चर्चे शुरू हो गए हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. अभी तक नजर आ रहे नतीजों के मुताबिक बीजेपी आगे नजर आ रही है. वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी फिलहाल पीछे हैं. इसी के साथ लोग एक बार फिर से ममता बनर्जी और उनके तीन साल के कार्यकाल के बारे में बातें करना शुरू कर दिए हैं.
ममता बनर्जी हमेशा से अलग-अलग विषयों को लेकर चर्चा की केंद्र रही हैं. इस बार उनकी वित्तीय पारदर्शिता को लेकर चर्चे हैं. तीन साल तक सीएम की सीट पर रहने के बाद भी उन्होंने अपने चुनावी हलफनाम में खुद को एक सादा और सामान्य इंसान बताया है. उनके द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी के मुताबिक वह भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं.
ममता बनर्जी के पास ना बंगला ना गाड़ी
ममता बनर्जी के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति मात्र 15.4 लाख रुपये के आसपास है. आंकड़े के मुताबिक उनकी नीजि संपत्ति बेहद सीमित है. सबसे खास बात यह है कि उनके पास अपना कोई मकान नहीं है, न ही कोई निजी वाहन या अन्य चल संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है.
हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 15,37,509.71 रुपये है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा बैंक जमा राशि का है. इंडियन बैंक के बचत खाते में 12,36,209.71 रुपये और चुनावी खर्च के लिए दूसरे बैंक में 40 हजार रुपये जमा हैं. कुल बैंक बैलेंस करीब 12.76 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास 75,700 रुपये नकद रखे हैं. ममता बनर्जी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास 9 ग्राम 750 मिलीग्राम सोने के आभूषण हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि उनके पास कृषि या गैर-कृषि कोई जमीन नहीं है और न ही कोई रिहायशी संपत्ति.
ममता बनर्जी के आय का प्रमुख स्रोत
वित्तीय वर्ष 2024-25 में ममता बनर्जी की कुल आय 23,21,570 रुपये रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 की 20,72,740 रुपये की आय से अधिक है. हालांकि वर्ष 2021-22 में उनकी आय सबसे ऊंचे स्तर 38,14,410 रुपये पर पहुंची थी. विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि उनकी आय का प्रमुख स्रोत आधिकारिक वेतन और भत्ते ही हैं. अन्य कई राजनेताओं के विपरीत, ममता पर व्यावसायिक या अन्य निजी आय के स्रोत नहीं दिखते.
वित्त वर्ष 2025-26 में 40,600 रुपये की कटौती भी दर्ज की गई है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनाव के समय ममता बनर्जी देश के 31 मुख्यमंत्रियों में सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री के रूप में उभरी थीं. तब उनकी कुल संपत्ति करीब 15 लाख रुपये के आसपास बताई गई थी. यह आंकड़ा उनकी सादगी की छवि को और मजबूत करता है.
और पढ़ें
- कौन हैं सुवेंदु अधिकारी? कभी ममता बनर्जी को मानते थे गुरु आज चुनावी मैदान में दे रहे टक्कर, जानें पूरा इतिहास
- बंगाल में टाईटन्स की लड़ाई: शुभेंदु अधिकारी या ममता बनर्जी, अधीर रंजन की अग्निपरीक्षा; 7 हॉट सीटों पर नजर
- होर्मुज में फंसे जहाजों को बचाने उतरा अमेरिका, शुरू किया 'प्रोजेक्ट फ्रीडम'; बाधा डालने पर ट्रंप ने ईरान को दी ये खुली चेतावनी