पश्चिम बंगला चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है. इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास लिखते हुए TMC के 15 साल के शासन का अंत कर दिया. BJP की इस जीत को केवल जीत नहीं बल्कि एक दशक से भी ज्यादा समय के संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह के पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं.
अमित शाह का वायरल हो रहा वीडियो 2014 का है. जिसमें वे कोलकाता के धर्मतला में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि मैं अमित शाह हूं, BJP का एक छोटा सा कार्यकर्ता और मैं बंगाल की धरती से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने आया हूं. उनका यह बयान आज के समय में सटीक बैठ रहा है.
बंगाल की इस जीत के लिए अमित शाह ने जमीनी स्तर पर काफी काम किया है. आखिरी के दिनों में उन्होंने लगभग दो सप्ताह का समय बंगाल में बिताया ताकी चुनाव शांति से संपन्न हो सके, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की. जिसके नतीजे अब साफ है. अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी तब की थी जब वहां पार्टी बिल्कुल भी सफल नहीं थी. लेकिन अब उनका ये वादा पूरा हो गया. सोशल मीडिया पर लोग इस जीत की बधाई देते हुए कह रहे हैं कि एक छोटे कार्यकर्ता ने अपने वादे को पूरा कर दिया.
“I am Amit Shah”. December 2014. Kolkata. Straight out of a movie. pic.twitter.com/83nsKaa3o1
— Riccha Dwivedi (@RicchaDwivedi) May 4, 2026
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को बंगाल की 293 सीटों में से 208 सीटों पर जीत मिली है. वहीं TMC केवल 80 सीटों पर सिमट गई. यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने जा रही है. इस जदीत के पीछे अमित शाह की भूमिका काफी अहम बताई जा रही है. उन्होंने आखिरी दो सप्ताह में 50 से भी ज्यादा रैलियां की और रात में बैठेकें भी आयोजित की गई. जिसका नतीजा यह हुआ कि 2016 में मात्र 3 सीटों से शुरूआत कर 2021 में 77 सीटें जीतने वाली पार्टी ने 2026 में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. बीजेपी पर सबसे ज्यादा समर्थन महिला मतदाताओं का मिला. इस जीत से बीजेपी में खुशी की लहर है.