मीडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. सीजफायर खत्म होने के बाद भी अमेरिका और ईरान के बीच दूसेर राउंड शांति वार्ता की कोशिश की गई, लेकिन उसका कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला. जिसके बाद एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने एक बार फिर से UAE को निशाना बनाना शुरु कर दिया है. आसपास के देशों में ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं. वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. मीडिया के मुताबिक यहां अमेरिकी सेना और ईरान के बीच सीधी जंग छीड़ गई है.
मिल रही जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर जा रहे दो जहाजों को निशाना बनाया है. ईरान का कहना है कि यह एक आम मालवाहक नौकाएं थी, जिसमें 5 नागरिकों की मौत हो गई. हालांकि अमेरिकी की ओर से इसपर कोई भी बयान नहीं दिए गए हैं. अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपने वाणिज्यिक जहाजों को तेजी से निकाल रहा है.
अमेरिका की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने दो जहाजों को इस रास्ते से सफलतापूर्वक निकाल लिया है. वहीं उन्होंने ईरान के उन दावों को पूरी तरह नकार दिया, जिसमें ईरान ने दो अमेरिकी नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया था. अमेरिका ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है. हालांकि इन सब के बीच ईरान के पड़ोसी देश अब एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं.
ईरान द्वारा UAE में ड्रोन अटैक किए जाने के बाद बहरीन ने भी आधी रात में नेशनल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया. वहीं UAE ने ड्रोन हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईरान द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमले में फुजैराह स्थित तेल सुविधा केंद्र में आग लग गई. यूएई की ओर सेइसे एक महत्वपूर्ण पाइपलाइन बताया गया. मीडिल ईस्ट में एक बार फिर से तेजी से तनाव बढ़ने के कारण ग्लोबल मार्केट में इसका असर दिखा.
जानकारी के मुताबिक तेल की कीमतों में लगभग 6 प्रतिशत की उछाल आई है. हालांकि ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यूएई पर हुए हमले में ईरान का हाथ होने से मना किया है. साथ ही अमेरिका और अन्य देशों को एक बार फिर से इस दलदल में ना आने की सलाह दी है. उन्होंने दावा किया कि इस संकट को सैन्य से नहीं बल्कि कूटनीति से सुलझाया जा सकता है. उन्होंने प्रोजेक्ट फ्रीडम को असल में प्रोजेक्ट डेडलॉक बताया है. वहीं अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी जहाजों पर हमले हुए तो उसे को मिटा दिया जाएगा. कुल मिलाकर एक बार फिर से दोनों देशों के बीच जंग बढ़ता जा रहा है.