कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था. इसे संकल्प पत्र कहा गया है. इसमें बीजेपी ने बंगाल के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं. इनमें अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार करना, महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक मदद देना, और सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के अंदर सातवां वेतन आयोग लागू करना शामिल है.
बीजेपी ने दावा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो 6 महीने के अंदर राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेगी. इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में असली बदलाव और विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, अवैध घुसपैठ को खत्म करने और सुशासन सुनिश्चित करने पर खास फोकस किया जाएगा.
#WATCH कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। pic.twitter.com/7svSZC4jjz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026Also Read
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है. यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा... प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना है, उस रोड मैप को भी यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता के सामने रखेगा... जनता भयभीत और निराश है. जनता मन से परिवर्तन चाहती है... आज हम बंगाल की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं..."
#WATCH कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है। यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा... प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना है, उस रोड मैप को भी यह… https://t.co/xCcGiWnFIm pic.twitter.com/OHqTZJMHqD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे. इस घोषणापत्र को राज्य में मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए BJP की एक बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है. यहां पर पहले चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे, जिनमें 152 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल 2026 को मतदान होंगे, जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी. सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 मई 2026 को आएंगे.