menu-icon
India Daily

बिहार की जीत ने कैसे लिखी बंगाल में बीजेपी की विजयगाथा, पीएम मोदी की ये भविष्यवाणी हो रही वायरल!

पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है. बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा था कि जिस तरह गंगा बिहार से बंगाल की और बहती है उसी तरह बिहार में बीजेपी की जीत पश्चिम बंगाल में सफलता दिलाएगी.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
बिहार की जीत ने कैसे लिखी बंगाल में बीजेपी की विजयगाथा, पीएम मोदी की ये भविष्यवाणी हो रही वायरल!
Courtesy: ai generated

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में मतगणना जारी है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है. इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी का एक पुराना बयान चर्चा में है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार BJP की राजनीतिक यात्रा की तुलना गंगा नदी के बहाव से की थी.

उन्होंने कहा था कि जिस तरह यह नदी बिहार से बंगाल की ओर बहती है, उसी तरह बिहार में पार्टी की जीत से पश्चिम बंगाल में भी सफलता मिलेगी. अब उनके इस बयान पर लोगों का ध्यान जा रहा है क्योंकि वोटों की गिनती के रुझान बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है.

बीजेपी लगातार बड़ी सख्या में सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार BJP बड़ी संख्या में सीटों पर आगे चल रही है, जिससे वह सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से आगे निकल गई है. 294 सीटों वाली विधानसभा में 270 से ज्यादा सीटों के गिनती के रुझान उपलब्ध हैं. रुझानों में BJP ने 148 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. अगर ये रुझान इसी तरह जारी रहे, तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा, जहां है कि पिछले 15 सालों से ममता बनर्जी सत्ता में हैं. 

प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी

PM मोदी ने यह भविष्यवाणी पिछले साल नवंबर में की थी जब नेशनल डेमोक्रेटिव अलाइंस (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की थी. NDA ने 243 में से 200 से ज्यादा सीटें जीती थीं और BJP राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. बिहार में मिली जीत के बाद नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा था कि बिहार से मिली यह रफ्तार BJP को पश्चिम बंगाल में भी वैसी ही सफलता दिलाने में मदद करेगी.

बंगाल में 'जंगल राज' खत्म करने की कही थी बात

उन्होंने बंगाल में 'जंगल राज' को खत्म करने की बात भी कही थी- एक ऐसा संदेश जो बाद में पार्टी के चुनाव प्रचार का एक अहम हिस्सा बन गया.इस बयान को BJP की पड़ोसी राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल में अपना प्रभाव बढ़ाने की योजना का एक साफ संकेत माना गया था.

मौजूदा चुनावों में BJP के कई नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में आगे चल रहे हैं जिसे उनका गढ़ माना जाता है. भवानीपुर में भी कड़ा मुकाबला होने की खबरें हैं. शुरुआती रुझानों के अनुसार निशीथ प्रमाणिक और रत्ना देबनाथ जैसे अन्य नेता भी अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं.