menu-icon
India Daily

विजय के वो चुनावी वादे जिनके दम पर TVK ने कर दिया कमाल, आखिर कैसे होंगे पूरे?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने चौंका दिया है. पहली बार चुनावी मैदान में उतरी टीवीके शानदार जीत की तरफ बढ़ रही है. अब सबकी नजरें टीवीके घोषणा पत्र पर अटकी हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
विजय के वो चुनावी वादे जिनके दम पर TVK ने कर दिया कमाल, आखिर कैसे होंगे पूरे?
Courtesy: social media

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने पहली बार में ही अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है. 100 से अधिक सीटों पर शुरूआत से ही पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है. अब सबकी नजरें पार्टी के घोषणा पत्र पर आकर अटक गई हैं. टीवीके ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए घोषणापत्र में जो वादे किए थे उनका असर तो नतीजों से स्पष्ट हो ही गया है. लेकिन अब सवाल अगर विजय की पार्टी सत्ता में आती है तो क्या ये वादे पूरे होंगे.

महिलाओं को 2500 रुपये देने का किया था वादा

टीवीके ने महिलाओं के लिए अपने घोषणापत्र में कई आकर्षक योजनाएं शामिल की हैं. इनमें सबसे अहम परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना है. साथ ही साल में 6 गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का भी वादा किया है. महिलाओं के सुरक्षा के लिए अल विभाग और विशेष अदालतों की भी बात कही है. ये वादे तो पार्टी कर चुकी है लेकिन क्या ये पूरे कर पाएगी ये सवाल चर्चा में हैं.

युवाओं और छात्रों से भी किए थे बडे वादे

टीवीके ने अपने घोषणा पत्र में युवाओ को फोकस में रखा था. जिसमें ग्रेजुएट युवाओं को 4000 और डिप्लोमा धारकों को 2500 रुपये मासिक भत्ता देने की बात कही गई है. साथ ही स्किल ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को 10 हजार रुपये तक सहायता देने का भी प्रस्ताव है. टीवीके ने बिना गारंटी के 20 लाख तक के एजुकेशन लोन देने और सरकारी नौकरियों में ट्रांसपेरेंसी प्रोसेस का भी वादा किया है.

किसानों का कर्ज होगा माफ

पार्टी ने किसानों के कर्ज को माफ करने और एमएसपी को लेकर भी वादे किए हैं. इसमें पांच एकड़ तक के किसानों के पूरी तरह से कर्ज माफ किए जाने का वादा किया गया है. वहीं उससे अधिक जमीन वाले किसानों का 50 प्रतिशत कर्ज माफ करने की बात कही गई है.

कैसे पूरे होंगे वादे

अब जबकी चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो ये सवाल चर्चा में हैं कि आखिर इतने बड़े-बड़े वादे पूरे कैसे होंगे. अगर विजय सत्ता में आते हैं तो इसके लिए जरूरी फंड कहां से आएगा. सबसे अहम सवाल यह है कि इन वादों को पूरा होने में कितना समय लगेगा.