Assam CM Oath Ceremony: असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंत सरमा, इन 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्वा सरमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उनके साथ 4 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण हुआ है.
ANI
Assam CM Oath Ceremony: असम विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद आज सरकार का गठन हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्वा सरमा आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उनके साथ 4 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण हुआ है. जिसमें दो बीजेपी के नेता और एक-एक सहयोगी दलों के नेता शामिल है. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
इनके अलावा, 22 NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, BJP के वरिष्ठ नेता, विदेशी राजदूत, उद्योगपति और धार्मिक नेता सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग भी इस अवसर पर उपस्थित नजर आए.
मंच पर दिग्गजों के बीच शपथ ग्रहण
हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
और पढ़ें
- असम में तीसरी बार जीत की लड़ाई लड़ रही BJP, CM हिमंता सरमा के अलावा इन उम्मीदवारों पर सबकी नजर
- Assam Exit Poll: पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार में फिर लहराया 'भगवा', असम में हिमंता की दमदार वापसी
- असम विधानसभा चुनाव 2026: किसमें कितना है दम? हिमंता बिस्वा सरमा से लेकर गौरव गोगोई तक, मैदान में खड़ें हैं ये मजबूत दावेदार