menu-icon
India Daily

27 की लड़की से क्यों चल रही CM हिमंता बिस्वा सरमा की जुबानी जंग? जानें कौन है सबसे कम उम्र की उम्मीदवार कुंकी चौधरी?

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है. इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा काफी एक्टिव हैं, हालांकि चुनाव के बीच एक 27 साल की लड़की की चर्चा भी काफी हो रही है. जानें क्या है इसके पीछे की वजह.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
27 की लड़की से क्यों चल रही CM हिमंता बिस्वा सरमा की जुबानी जंग? जानें कौन है सबसे कम उम्र की उम्मीदवार कुंकी चौधरी?
Courtesy: X, ANI (@INCAssam)

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रही है, जुबानी जंग उतनी ही बढ़ती जा रही है. इसी बीच एक 27 साल की लड़की का चेहरा काफी चर्चे में है. इस लड़की का नाम कुंकी चौधरी है,  जिनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सीएम हिमंता सरमा ने हमला बोला है. 

सीएम सरमा और कुंकी के बीच चल रहा यह विवाद लड़की की मां पर लगाए गए बीफ खाने और पाकिस्तान समर्थक पोस्ट के आरोपों को लेकर शुरू हुआ है, जो अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है. आइए जानते हैं क्या है यह पूरा विवाद और क्यों चर्चे में है. 

सीएम हिमंता सरमा के गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कुछ दिनों पहले यह दावा किया कि असम जातीय परिषद की उम्मीदवार कुंकी चौधरी की मां ने सोशल मीडिया पर बीफ खाने की तस्वीरें और पाकिस्तान संबंधी पोस्ट शेयर किए थे. सीएम सरमा ने इसे सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य असम की सांस्कृतिक संवेदनाओं के खिलाफ हैं.

उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की. हालांकि कुंकी के बयान इससे पूरी तरह अलग थे. कुंकी चौधरी ने इन आरोपों को पूरी तरह से आधारहीन और फर्जी बताया. उन्होंने कहा कि प्रसारित की जा रही सामग्री डीपफेक तकनीक का उपयोग करके बनाई गई है. 

क्या है कुंकी चौधरी की राय?

गुवाहाटी मध्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कुंकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जानबूझकर उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. पत्रकारों से बात करते हुए कुंकी ने कहा कि मैं राजनीति में नई हूं. भाजपा मुझे क्यों टारगेट कर रही है, यह समझ नहीं आ रहा. वे मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ घटिया तरीके अपना रहे हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री सरमा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान से जनता में गलतफहमी फैलाई जा रही है. हालांकि विवाद के बाद कुंकी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके बयानों की वजह से अब वह घर-घर में चर्चा का विषय बन गई हैं.