YesMadam Layoff: 'हमने किसी को नौकरी से नहीं निकाला', यसमैडम ने फजीहत करवाने के बाद दी सफाई
YesMadam reply on viral post : मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट के बाद यस मैडम कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि यह उनकी स्ट्रैटिजी का हिस्सा थी. इसके जरिए कंपनी वर्क प्लेस पर हो स्ट्रेस लेवल को उजागर करने की कोशिश की.
YesMadam reply on viral post : दिल्ली-एनसीआर स्थित होम सैलून की सर्विस देने वाली कंपनी YesMadam ने मंगलवार को कर्मचारियों के निकालने वाली खबरों पर सफाई दी है. कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों को "काम के तनाव" के कारण नौकरी से नहीं निकाला गया है, जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ईमेल में दावा किया गया था. इसके साथ ही, YesMadam ने इस पूरे मामले को एक "प्लान" और "जन जागरूकता अभियान" का हिस्सा बताया.
YesMadam ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमने किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला. यह हमारा एक योजनाबद्ध प्रयास था, जो workplace stress को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए था."
Also Read
क्या था पूरा मामला?
सोमवार को YesMadam के HR विभाग द्वारा भेजे गए एक ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस ईमेल में यह दावा किया गया था कि कंपनी ने उन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिन्होंने एक सर्वे में यह बताया था कि वे अपने काम के दौरान अत्यधिक तनाव महसूस कर रहे थे. इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.