T20 World Cup 2026

'हम Workaholic हैं, नहीं पाल सकेंगे' जब इस कपल ने छोड़ी 3 महीने की बच्ची

Viral News: कुछ मां-बाप अपने काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि उनकी जिंदगी में अपने बच्चों तक के लिए जगह नहीं होती. एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको ऐसे लोगों से तौबा हो जाएगी.

www.freepik.com
India Daily Live

कहते हैं दुनिया में मां-बाप सबसे ज्यादा प्यार अपने बच्चों से करते हैं. बच्चों की जिदंगी के लिए मां-बाप हर वो काम करते हैं, जिनसे उनका कल बेहतर हो. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपने बच्चे भी बोझ लगते हैं और पैदा होते ही उन्हें छोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं.

दुनिया के अनाथालयों में इस तरह छोड़े वाले बच्चों की संख्या अनगिनत है.  वजह है कि कुछ लोग सोचते हैं कि बच्चे बोझ हैं, उन्हें पालना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है. 

रेडिट (Reddit) पर एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या मां-बाप ऐसे भी होते हैं. एक पिता ने रेडिट पर शेयर किया है कि वजह अपनी 3 महीने की बेटी को गोद देना चाहता है.

काम है पसंद, इसलिए नहीं पालेंगे बच्ची

इस कपल का कहना है कि नवजात बच्ची, उनकी लाइफस्टाइल में फिट नहीं हो रही है. शख्स ने लिखा है कि उसकी पत्नी, बेटी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती है. बच्ची को दूध पिलाना, कपड़े चेंज करना और नहलाना उसके लिए मुश्किल है. 

शख्स ने कहा है कि वह और उसकी पत्नी को काम करने की लत (Workaholics) है.  वे बहुत मेहनती हैं. इस कपल ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है.

मां ने बच्ची को नहीं कराई ब्रेस्टफीडिंग

कपल का कहना है कि उन्हें काम को अपने तरीके से करने की आदत है. शख्स ने कहा कि बच्चे की डिलीवरी के बाद उसकी पत्नी अपने मातृत्व अवकाश के दौरान छुट्टी लेगी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. बच्चे को जन्म देने के लिए 2 सप्ताह बाद ही वह काम पर चली गई.

महिला ने अपनी बच्ची को ब्रेस्टफीडिंग तक नहीं कराई. महिला अपने काम पर लौट गई. उसे लगा कि बच्ची को ज्यादा अटेंशन देनी होती है. यह कपल ऐसा नहीं कर सकता है. 

कपल ने पहले कोशिश की उनके ससुरालवाले बच्चे को संभाल ले. किसी ने बच्चे को नहीं लिया, इसी बीच चाइल्ड सर्विसेज को इस बात की भनक लग गई कि यह कपल अपने बच्चे को संभाल नहीं पा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कपल से बच्चा तक नहीं संभाला जा सका है. 

लोगों ने जमकर दिया ताना
लोगों ने इस कपल को जमकर ताना सुनाया. रेडिट पर लोगों ने लिखा कि दरअसल यह कपल एलियन है जो इंसानों की जिंदगी में दखल दे रहा है. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही बच्चे मां-बाप होने के बाद भी अनाथ हो जाते हैं. कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों को जिंदगी में सिर्फ खुद से मतलब होता है, ये अपने बच्चों तक के सगे नहीं होते.