जन्म के दो दिन बाद बच्ची की हुई मौत, अंतिम संस्कार के लिए मुस्कुराते हुए मां हुई तैयार, रुला देगा वीडियो
Getting Ready For Baby Funeral: अमेरिकी इन्फ्लुएंसर कैरिसा विडर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बच्ची की अंतिम संस्कार के लिए मुस्कुराते हुए तैयार हो रही होती है. वीडियो में महिला ने पोल्का-डॉटेड ड्रेस पहनी हुई है. महिला की यह वीडियो काफी चर्ची में बनी हुई. महिला की वायरल वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Viral Video: पूरी दुनिया एक बच्चे को सबसे ज्यादा प्यार उसकी मां करती हैं. अगर बच्चे को थोड़ी भी खरोच आ जाए तो सबसे ज्यादा दर्द और परेशान मां होती हैं. सोचिए अगर चोट लगने पर मां इतनी परेशान हो जाती हैं तो बच्चे की मृत्यु होने पर एक मां का क्या हाल होता होगा. लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो में कुछ और ही देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में एक मां अपने बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए खुशी-खुशी तैयार हो रही है. अब यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है.
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर कैरिसा विडर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इसमें वह अपने बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए तैयार होते हुए खुद का वीडियो बना रही होती है. इस वीडियो को देखकर सभी यूजर्स चौंक गए हैं. उन्होंने में कैप्शन में लिखा, "मैं उसी जगह पर अपने बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो रही हूं जहां मैं अपनी शादी के लिए तैयार हुई थी. इस वीडियो में अमेरिकी इन्फ्लुएंसर पोल्का-डॉटेड ड्रेस में घूमते नजर आ रही हैं. बता दें, कैरिसा विडर की बच्ची पैदा होने के 2 दिन बाद ही उसकी मृत्यु हो गई.
कैरिसा विडर ने शेयर की स्टोरी
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर कैरिसा विडर के इस वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कैरिसा विडर नें वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है. लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर भी वायरल हो गया है. इस वीडियो को रेडिट पर देखकर हैरान हैं और तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं. इसी को लेकर कैरिसा विडर ने इंस्टा स्टोरी शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा, "जो लोग यह वीडियो पसंद नहीं कर रहे हैं उसके लिए माफी चाहती हूं, मैं अभी भी मुस्कुराती हूं और कपड़े पहनती हूं, मुझे पता है यह एक पागलपन है."
कुछ लोगों ने किया स्पोर्ट
कैरिसा विडर का यह वीडियो भले ही हैरान कर देने वाला हो लेकिन कई लोगों ने उसका स्पोर्ट भी किया है. एक रेडिट यूजर ने लिखा, "उनकी स्टोरी काफी दिल दहला देने वाली है. कुछ दिन पहले बच्ची की मौत हो गई और वह ठीक होने की कोशिश कर रही हैं. मैं समझता हूं कि इसकी जरूरत नहीं थी लेकिन लोग अलग-अलग तरीके से सामना करते हैं. वह काफी कोशिश कर रही हैं इससे उभरने के लिए".