menu-icon
India Daily

रास्ते पर जा रही महिला का पेटीकोट उठाकर भाग गया शख्स, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

हैदराबाद में एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर चल रही थी. उसी दौरान एक मनचला पीछे से आया और महिला के कपड़ों के साथ बदसलूकी कर वहां से भाग गया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
रास्ते पर जा रही महिला का पेटीकोट उठाकर भाग गया शख्स, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल
Courtesy: Pinterest

हैदराबाद के एक रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े हुई छेड़छाड़ की घटना ने लोगों को एक बार फिर से झकझोर कर रख दिया है. एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर चल रही थी. उसी दौरान एक मनचला पीछे से आया और महिला के कपड़ों के साथ बदसलूकी कर वहां से भाग गया. अचानक हुई इस हरकत से महिला कुछ पल के लिए घबरा गई और फिर पीछे मुड़कर आरोपी को रोकने की कोशिश की. 

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का गुस्सा फूट रहा है. यह घटना 14 मई की दोपहर मणिकोंडा-नेक्नामपुर इलाके में नरसिंगी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत अलकापुर टाउनशिप के पास हुई. 

सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी कार्यवाही

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई. कई लोगों ने इसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया. साथ ही एक बार फिर से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े ही रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नारसिंगी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान और पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित कीं. इंस्पेक्टर जी हरि कृष्णा रेड्डी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ पीछा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस आस पास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

50 से ज्यादा कैमरों की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने जांच के तहत इलाके में और उसके आसपास लगे लगभग 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ली है.

जांच अधिकारियों ने बताया कि इलाके में लगे लगभग 50 से 60 कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा चुकी है. पुलिस आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है.

पीड़िता ने अब तक नहीं दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है और उसकी पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके बावजूद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.