menu-icon
India Daily

हाय रे गर्मी..., इंसान छोड़ो पेड़ से उतरकर बंदर भी ले रहे कोल्ड ड्रिंक का मजा; दिल छू लेगा वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि बंदर काफी आराम से बोतल पकड़कर ड्रिंक पी रहा है. उसके चेहरे पर गर्मी की थकान साफ झलक रही है. जैसे ही वह ड्रिंक पीता है, आसपास खड़े लोग उसे देखकर हैरान रह जाते हैं. यह नजारा देखकर कई लोगों का माथा घूम गया. वीडियो कैप्शन में लिखा है- 'गर्मी का कहर ऐसा कि अब बंदर भी पेड़ से उतरकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे.'

antima
Edited By: Antima Pal
हाय रे गर्मी..., इंसान छोड़ो पेड़ से उतरकर बंदर भी ले रहे कोल्ड ड्रिंक का मजा; दिल छू लेगा वीडियो
Courtesy: x

इन दिनों देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. लू चल रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को हंसाते हुए सोचने पर भी मजबूर कर रहा है. वीडियो में एक बंदर गर्मी से तंग आकर स्टेशन के पास पेड़ से नीचे उतरता है और ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहा है.

इंसान छोड़ो पेड़ से उतरकर बंदर भी ले रहे कोल्ड ड्रिंक का मजा

वीडियो में दिख रहा है कि बंदर काफी आराम से बोतल पकड़कर ड्रिंक पी रहा है. उसके चेहरे पर गर्मी की थकान साफ झलक रही है. जैसे ही वह ड्रिंक पीता है, आसपास खड़े लोग उसे देखकर हैरान रह जाते हैं. यह नजारा देखकर कई लोगों का माथा घूम गया. वीडियो कैप्शन में लिखा है- 'गर्मी का कहर ऐसा कि अब बंदर भी पेड़ से उतरकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे.'

यह वीडियो शेयर होते ही हजारों लोगों तक पहुंच गया. कमेंट्स में लोग अपनी राय दे रहे हैं. किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'अब बंदरों की भी समर पार्टी शुरू हो गई.' एक यूजर ने कहा- 'एक हाथ में बोतल, दूसरे में स्टाइल… गर्मी का असली मजे बंदर ले रहे हैं.' कुछ यूजर्स ने इसे बहुत क्यूट बताया तो कई ने गंभीर चिंता जताई. 

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

एक यूजर ने लिखा- 'इंसान तो क्या, जानवर भी गर्मी से परेशान हैं. यह वीडियो हमें सच्चाई दिखा रहा है.' इस वीडियो ने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव की ओर भी ध्यान खींचा है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है. ऐसे में न सिर्फ इंसान, बल्कि पक्षी, बंदर और दूसरे जानवर भी मुश्किल में हैं. कई जगहों पर जानवरों को पानी और छांव उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है.

वीडियो देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि हमें जानवरों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. गर्मी के मौसम में उन्हें पानी के बर्तन बाहर रखने चाहिए, पेड़ों की छांव बचानी चाहिए और कूड़ा-करकट साफ रखना चाहिए ताकि जानवर भोजन की तलाश में इंसानों के पास न आएं. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है.