menu-icon
India Daily

Viral Video: किसान ने देसी जुगाड़ लगाकर बनाया मॉडिफाई ट्रेक्टर, देखते रह गए लोग

भारत के लोग जुगाड़ के लिए माहिर क्यों माने जाते हैं इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे. भारत के एक किसान ने ट्रेक्टर को नए तरीके से ऐसा मॉडिफाई किया है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Viral Video: किसान ने देसी जुगाड़ लगाकर बनाया मॉडिफाई ट्रेक्टर, देखते रह गए लोग

नई दिल्ली : भारत के लोग जुगाड़ के लिए माहिर क्यों माने जाते हैं इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे. भारत के एक किसान ने  ट्रेक्टर को नए तरीके से ऐसा मॉडिफाई किया है कि देखकर लोग बनाने वाले की तारिफ कर रहे हैं. दरअसल किसान के इस काम ने ट्रेक्टर का परा हुलिया बदल दिया है.

ऐसा है मॉडिफाई ट्रेक्टर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक किसान सड़क पर एक ट्रेक्टर चला रहा है. ट्रेक्टर देखने में ट्रेक्टर कम जेसीबी ज्यादा लग रही है. इस ट्रेक्टर में लगे सभी पहिया बहुत ही दूरी पर लगे हैं. पहियों के ऊपर जिस तरिके से फीट किया गया है जैसे उसका पूरा हुलिया ही बदल जा रहा है. इसकी ऊचाई इतनी दिख रही है इसलिए यह ट्रेक्टर कम जेसीबी ज्यादा लग रही है. यह ट्रेक्टर इस तरह से मॉडिफाई किया गया है कि अगर यह ट्रेक्टर तालाब या नदी में ज्यादा पानी हो तब भी यह आसानी से पार कर सकता है.

लोगों को पंसद आ रहा यह ट्रेक्टर

भरत प्रजापति के इंस्टाग्राम से शेयर इस वीडियो को शेयर किया गया है इसके कैप्सन में लिखा गया है कि - हैवी ड्राइवर. इस वायरल वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने मजाकिए अंदाज में लिखा है कि इस खेल में वित्तीय जोखिम शामिल है कृप्या सावधानी से खेलें. वहीं एक यूजर ने लिखा है कि भाई ने तो मौज कर दी. 

इसे भी पढे़ं-  रिटायरमेंट के बाद बुजुर्ग बेचने लगा समोसा, उसके विचार सुनकर लोगों का बदल जाएगा सोचने का नजरिया

सम्बंधित खबर