menu-icon
India Daily

Crocodiles Viral Video: वडोदरा में झुंड में निकला मगमच्छों का गैंग, एक के मुंह में दिखा 'शिकार'; वीडियो वायरल

Crocodiles Viral Video: वडोदरा में बाढ़ के बीच मगरमच्छों का खौफ सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियोज में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के आने के वीडियोज वायरल हुए हैं. हाल ही में एक घर की छत पर एक मगरमच्छ को आराम फरमाते हुए देखा गया था. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन से चार मगरमच्छ नदी में तैरते दिख रहे हैं. इनमें से एक के जबड़े में 'शिकार' भी दिख रहा है.

India Daily Live
Crocodiles Viral Video: वडोदरा में झुंड में निकला मगमच्छों का गैंग, एक के मुंह में दिखा 'शिकार'; वीडियो वायरल
Courtesy: वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट.

Crocodiles Viral Video: गुजरात के कई जिलों में बारिश के बाद बाढ़ के कहर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. सबसे ज्यादा वायरल वडोदरा के हैं. दरअसल, वडोदरा में भी बाढ़ ने कहर बरपाया है. बाढ़ के बाद कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. वडोदरा में विश्वामित्री नदी भी बहती है, जिसमें काफी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं. बाढ़ के बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद कई मगरमच्छ सड़कों, गलियों और घरों के बाहर देखे गए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ मगरमच्छ एक झुंड में दिख रहे हैं. वायरल वीडियो विश्वामित्री नदी का बताया जा रहा है. झुंड में मौजूद मगरमच्छों में से एक के जबड़े में 'शिकार' भी दिख रहा है. रिपोर्ट से मुताबिक, भारी बारिश शुरू होने के बाद से वडोदरा में विश्वामित्री नदी से मगरमच्छों के निकलने से संबंधित 15 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं हैं.

गुजरात के वडोदरा में लगातार हो रही बारिश के बाद एक रिहायशी इलाके से 14 फुट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया था. इसके कुछ दिनों बाद, विश्वामित्री नदी में तैरते हुए चार मगरमच्छों का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें से एक मगरमच्छ अपने मुंह में एक मृत जानवर को लेकर आराम से पानी में तैरता दिखा.

वीडियो शेयर करते हुए एक्स यूजर हितेन पिथाडिया ने लिखा कि वडोदरा की बारिश, विश्वामित्री नदी और मगरमच्छ.

एक अन्य वीडियो में कुत्ते को जबड़े में दबाए दिखा मगरमच्छ

एक अन्य वीडियो में एक मगरमच्छ को एक मरे हुए कुत्ते को मुंह में दबाए बाढ़ग्रस्त रिहायशी इलाके में घूमते हुए देखा जा सकता है. एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एक न्यूज चैनल की जर्नलिस्ट ने लिखा कि हर बार जब विश्वामित्री नदी में बाढ़ आती है, तो पानी के साथ मगरमच्छ भी सड़कों पर निकल आते हैं.

इससे पहले खबर आई थी कि 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच वन विभाग और एनजीओ स्वयंसेवकों ने 14 मगरमच्छों को बचाया था. भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक वडोदरा में विश्वामित्री नदी से मगरमच्छों के निकलने से संबंधित 15 घटनाएं सामने आईं.

इससे पहले, विश्वामित्री नदी से 100 मीटर दूर कामनाथ महादेव मंदिर से 14 फीट का मगरमच्छ बचाया गया था. वडोदरा रेंज के वन अधिकारी करण सिंह राजपूत ने बताया कि समा तलाव क्षेत्र से तीन, कमाटीबाग से दो और वरासिया झील, मकरपुरा, सयाजीगंज, कामनाथ महादेव मंदिर, राम बाजार, एमएसयू जूलॉजी विभाग, जलाराम मंदिर, अकोटा पुलिस लाइन, वाघोडिया और काला घोड़ा से एक-एक मगरमच्छ बचाया गया है.