Turkish Plastic Surgery Clinic Viral: सोशल मीडिया पर तुर्किश क्लीनिक द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई सर्जरी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल सर्जरी के बाद इंसानों में जो ट्रांसफॉर्मेशन देखा गया है उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. सर्जरी के बाद बुजुर्ग 35 साल का जवान मर्द जैसे दिख रहा है. इस क्लीनिक ने एक 60 साल की बूढ़ी महिला को 30 साल की खूबसूरत हसीना बना दिया है. ऐसे में ये क्लीनिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
ये सर्जरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग दो भागों में बट गए हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तुर्की के सर्जन एक साथ 8 सर्जरी करके पागल हो चुके हैं.
estemedistanbultr नाम के इंस्टाग्राम पर जाकर हमने विजिट किए तो इस पेज पर कई सारे पेशेंट्स की सर्जरी की पहले और सर्जरी के बाद की तस्वीर पोस्ट की गई हैं. इन पेशेंट्स के रिजल्ट सच में अपनी राइनोप्लास्टी और चिन सर्जरी को लेकर तुर्की के डॉक्टर वायरल हो रहे हैं.
डेलीमेल ने इन सर्जरी को लेकर कई बड़े प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टर से बात की. लंदन बेस्ड एनएचएस के प्लास्टिक सर्जन मिखैल ने बताया कि बेदाग त्वचा, आंखों के रंग में बदलाव और दागों का अभाव इस बात के बड़े संकेत हैं कि इन तस्वीरों में भारी मात्रा में फोटोशॉप किया गया है. इस तरह से प्लास्टिक सर्जरी के परिणाम हो ही नहीं सकते.
एक पेशेंट की सर्जरी की तस्वीर दिखाने पर उन्होंने कहा कि पुरुषों के कानों के बीच आमतौर पर उंगलियों के बराबर गैप होता है, जो खत्म हो सकता है और बाद की तस्वीरों में भी वह गैप दिख रहा है.
तुर्की की क्लीनिक ने अपने इंस्टाग्राम estemedistanbultr हैंडल पर एक नहीं अनेक पेशेंट्स की तस्वीरें पोस्ट की है. सभी पेशेंट्स में अजीब तरह का ट्रांसफॉर्मेशन देखा गया है.
इन सर्जरी को करने वाले तुर्की के डॉक्टर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. कोई इन सर्जरी का चमत्कार बता रहा है तो कई कह रहा है कि ये डॉक्टर्स बेवकूफ बना रहे हैं.