Watch: ट्रेन में कुछ ऐसा कर रही थी ये लड़की, कभी भी जा सकती थी जिंदगी, देखें खौफनाक Video

Viral Video : कभी-कभी तो जब ट्रेन में भीड़ नहीं भी होती है फिर भी लोग गेट पर बैठ जाते है और कई दफा लोग वहीं गेट से ही बाहर की ओर लटक कर स्टंट भी करने लगते हैं.

Suraj Tiwari

Viral Video : आप ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसा जरूर देखते होंगे कि लोग जनरल डिब्बे में गेट तक भरे रहते है. कभी-कभी तो जब ट्रेन में भीड़ नहीं भी होती है फिर भी लोग गेट पर बैठ जाते है और कई दफा लोग वहीं गेट से ही बाहर की ओर लटक कर स्टंट भी करने लगते हैं. जिसमें जान का खतरा बना रहता है. वहीं जो लोग होते हैं वो मानने को बिलकुल भी राजी नहीं होते हैं. इसी वजह से कई बार लोगों की जान भी चली जाती है. इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दो ट्रेनों के दबाव से गिर गई लड़की

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी है और अपने मोबाइल को हाथ बाहर करके रील्स बना रही है कि तभी दूसरी पटरी पर एक और ट्रेन आ जाती है. दोनों ट्रेनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि गेट पर खड़ी लड़की हवा के कारण ट्रेन से नीचे गिर जाती है, हालांकि लड़की ने अपना हाथ ट्रेन के गेट को पकड़ा था इसलिए बच गई नई तो उस लड़की जान जानी तय थी. फिर उसको वहीं गेट पर खड़े लोग उठाते हैं.

यूजर्स बोले-किस्मत ठीक था जो बच गई

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. वहीं इस वीडियो अब तक करीब 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि किस्मत ठीक था जो बच गई, नहीं तो मरना तय था. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस तरह लोग न जाने क्यों हरकत करते हैं.

इसे भी पढे़ं- Watch: जिम में वर्क आउट के दौरान अचानक बिगड़ा बैलेंस, खतरनाक तरीके से गिरी ये लड़की, देखें वायरल Video