T20 World Cup 2026

Maruti Suzuki Victoris की धांसू बिक्री, 5 महीनों में बिक चुकी 50 हजार से ज्यादा गाड़ियां, जानें क्यों है इतनी खास

Maruti Suzuki Victoris ने लॉन्च के सिर्फ 5 महीनों में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर इतिहास रच दिया है. शानदार फीचर्स, सेफ्टी और कीमत इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह हैं.

Social Media
Babli Rautela

नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. कंपनी की गाड़ियां भरोसे, माइलेज और किफायती कीमत के लिए जानी जाती हैं. सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Victoris ने मिड साइज SUV सेगमेंट में आते ही तहलका मचा दिया है. लॉन्च के महज 5 महीनों में इस SUV ने 50,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

मारुति सुजुकी विक्टोरिस की बिक्री की शुरुआत सितंबर 2025 में 4,261 यूनिट से हुई थी. इसके बाद हर महीने इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती चली गई. जनवरी 2026 में विक्टोरिस की बिक्री 15,240 यूनिट तक पहुंच गई. कुल मिलाकर सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक इस SUV की घरेलू बिक्री 51,507 यूनिट दर्ज की गई है. जनवरी 2026 में मिड साइज SUV सेगमेंट में विक्टोरिस केवल Hyundai Creta से पीछे रही, जबकि इसने Kia Seltos, Toyota Hyryder, Maruti Grand Vitara और Tata Sierra जैसी गाड़ियों को बिक्री में पीछे छोड़ दिया.

क्यों तेजी से पसंद की जा रही है विक्टोरिस?

विक्टोरिस को पसंद करने के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ी वजह है मारुति का भरोसा और SUV सेगमेंट में दमदार प्रोडक्ट. इसके अलावा डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी ने ग्राहकों को काफी आकर्षित किया है. यह SUV उन लोगों को पसंद आ रही है जो फैमिली कार के साथ प्रीमियम फील भी चाहते हैं.

अगर कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी विक्टोरिस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.98 लाख रुपये तक जाती है. इस प्राइस रेंज में विक्टोरिस सीधे तौर पर क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देती है.

कौन से फीचर्स बनाते हैं इसे खास?

मारुति सुजुकी विक्टोरिस में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा भी दी गई है. Alexa Auto और ओवर द एयर अपडेट्स जैसी टेक्नोलॉजी इसे और आधुनिक बनाती है.

सेफ्टी के मामले में भी विक्टोरिस काफी मजबूत है. इसमें Level 2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके अलावा 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ABS EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस SUV को Bharat NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है, जो इसे फैमिली कार के तौर पर और भरोसेमंद बनाती है.