World's Oldest Bread: दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड की खोज पुरातत्वविदों द्वारा की गई है. इस ब्रेड को करीब 8600 साल पुराना बताया जा रहा है. स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से देखने पर इस ब्रेड में स्टार्च के कण दिखाई दिए हैं.
तुर्किये राज्य समाचार आउटलेट अनादोलु एजेंसी की ओर से प्राप्त हुए सूचना के मुताबिक अनादोलु विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और पुरातत्वविद् अली उमुट तुर्कान ने यह दावा किया है कि कैटालहोयुक में मिली यह ब्रेड दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड है. इस ब्रेड को कच्चे और फर्मेंटेंड स्थिति में प्राप्त किया गया है. यह ब्रेड दक्षिणी तुर्किये के कोन्या प्रांत में एक पुरातात्विक स्थल कैटलहोयुक में पाई गई है.
एक रिपोर्ट के अनुसार इस ब्रेड के अवशेष मेकन 66 नामक जगह पर पाए गए हैं. यहां एक आंशिक रूप से नष्ट हुए ओवन के पास इस ब्रेड के कुछ अवशेष थे. यह ओवन पुराने मिट्टी के ईंटों से बने घर से घिरा हुआ था. तुर्किये की नेकमेट्टिन एर्बाकन यूनिवर्सिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन सेंटर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि खोज में प्राप्त हुई यह ब्रेड काफी गोल और स्पंजी है. इसके साथ ही इसकी पहचान विशलेषण के माध्यम से हुई है.
अनादोलु विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और पुरातत्वविद् अली उमुट तुर्कान ने दावा किया है कि यह पाव का एक छोटा रूप है. इसके बीच में एक अंगुली से दबाए जाने का निशान भी है. हालांकि इसे पकाया नहीं गया है. इसे फर्मेंटेंड अवश्य किया गया है. इसमें स्टार्च आज भी जिंदा हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ब्रेड आज तक नहीं मिली है. स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की मदद से मिली फोटोज के अनुसार ब्रेड में स्टार्च के कण है. वहीं तुर्किये में गाजियांटेप विश्वविद्यालय के बायोलॉजिस्ट सलीह कावाक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि इस खोज ने ब्रेड की प्रमाणिकता के सभी संदेहों को खत्म कर दिया है.
इस स्टडी में यह भी जानकारी मिली है कि इस ब्रेड को बनाने में आटे और पानी को मिलाया गया था. इसके बाद ओवन के पास इसको तैयार किया गया था. इसे कुछ समय के लिए स्टोर भी किया गया था. कावाक के अनुसार यह तुर्किये और पूरी दुनिया के लिए एक अद्भुत खोज साबित हुई है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.