केरल के इडुक्की में एक हाथी ने अपने ही महावत को कुचल डाला. हाथी इतने गुस्से में था कि उसने 62 साल के महावत को अपने पैरों से कई बार रौंदा. दरअसल ये घटान कल्लार में एक निजी हाथी सफारी सेंटर में हुआ. हाथी द्वारा कुचले जाने के बाद दूसरे पल महावत की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब सफारी के बाद हाथी को वापस बांधा जा रहा था. मृतक का नाम बालकृष्णन बताया गया है जो नीलेश्वरम के रहने वाले थे.
महावत हाथी को एक लाठी से मारकर उसे सीधा खड़ा कर रहा था. कई बार मारे जाने के बाद हाथी ने पहले उसे पैर से मारकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद हमला कर दिया. हाथी ने उसे कई बार अपने पैर से उसे कुचला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो भयावह है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
INDIA - 🇮🇳 6/20/24 - A mahout (elephant trainer) named Balakrishnan, 62, was trying to get the elephant to move into position for a tourist to ride when the elephant turned against him. I'm sure all that poking and prodding doesn't feel so good. More info in comments." pic.twitter.com/xXrncV7D3o
— The Many Faces of Death (@ManyFaces_Death) June 21, 2024Also Read
कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथी को काफी काम दिया गया. उसे सही तरीके से आराम करने का भी समय नहीं दिया गया, जिससे हाथी गुस्से में आ गया और महावत पर हमला कर दिया.
केरल फार्म, एक निजी पर्यटन केंद्र, इडुक्की आने वाले पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थान था. हालांकि, कई पर्यटकों ने पहले भी आरोप लगाए थे कि यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी.