युद्ध के बीच सुकून भरी आवाज! ईरान की मुस्लिम लड़की का शिव भजन हुआ वायरल
मिडिल ईस्ट में वॉर चल रही है. हर तरफ हमले हो रहे हैं और तनाव का माहौल है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल रही है, जिसमें एक मुस्लिम लड़की ने शिव भजन गाया है.
नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच वॉर तेजी से बढ़ती जा रही है. दोनों तरफ से हर रोज हमले किए जा रहे हैं, जिससे हर तरफ डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. इस दौरान कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं. इस तनाव के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों के दिल को छू लिया है.
यह वीडियो एक ईरानी मुस्लिम लड़की का है. यह लड़की अपनी मातृभाषा फारसी (पर्शियन) में भगवान शिव का भजन गा रही है. इस भजन में "हर हर महादेव", "ॐ नमः शिवाय" जैसे मंत्रों का उच्चारण किया गया है. इस भजन में मुस्लिम लड़की ने भगवान शिव की महिमा, उनके नटराज रूप, नृत्य और दिव्य शक्ति का बहुत ही सुंदर तरीक से वर्णन किया है. बता दें कि यह भजन 6 मार्च 2026 के करीब सामने आया था. जब से यह भजन वायरल हुआ है, इसकी धूम चारों तरफ मची हुई है.
Also Read
- संभल में भालू बनकर खेतों में घूम रहे किसान, बंदरों से फसल बचाने के लिए निकाला अनोखा तरीका, देखें वीडियो
- 'रोज 2,500 रुपये कमा लेता हूं-मन मुताबिक छुट्टी', ऑटो चालक के ठाठ सुन व्लॉगर के उड़ गए होश! बना लिया प्लान 'B'
- कार से टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठते ही ड्राइवर को दिखाया Thumbs Up... वीडियो देख हैरान रह गए लोग
भारतीय नहीं, बल्कि ईरानी लड़की ने गाया है भजन:
इस भजन की सबसे खास बात यह है कि यह भजन किसी भारतीय ने नहीं, बल्कि ईरान की एक लड़की ने गाया है. यह भजन उस समय गाया गया है या फिर वायरल हो रहा है, जब युद्ध की स्थिति बनी हुई है. लोग इसे सुनकर रोमांचित हो रहे हैं और कह रहे हैं कि भक्ति की कोई सीमा नहीं होती. न धर्म, न देश, न भाषा और न ही युद्ध भगवान के नाम की ताकत को रोक सकता है.
क्या है वीडियो में?
इस वीडियो में कुछ पुरानी फोटोज भी दिखाई गई हैं. इनमें प्राचीन ईरान (पर्सिया) के सिक्के और एक बहुत पुराना शिवलिंग नजर आ रहा है. कुछ लोग इसे देखकर कह रहे हैं कि ये तस्वीरें प्राचीन काल में ईरान में शिव या शिव जैसे देवताओं की पूजा का सबूत हैं. कई यूट्यूबर्स और लोग मानते हैं कि बहुत पुराने समय में भारत और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्ते थे.
जब से यह वीडियो वायरल हुआ है, तब से यह सिर्फ एक गाना नहीं रहा. यह शांति, एकता और मानवता का मजबूत संदेश बनकर उभर रहा है. कुछ लोग इसे Persian Shiva Bhajan कह रहे हैं तो कुछ लोग इसे Iranian Mahadev Song कह रहे हैं.