menu-icon
India Daily

Video: Overconfidence में गई जान! जिस किंग कोबरा को पकड़ा उसी ने काटकर ली सपेरे को मौत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स किंग कोबरा को बिना किसी सावधानी से पकड़ता दिखाई दिया. इतना ही नहीं वो सांप को उकसाता भी दिखा. जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Video: Overconfidence में गई जान! जिस किंग कोबरा को पकड़ा उसी ने काटकर ली सपेरे को मौत
Courtesy: X (@gharkekalesh)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के इस जमाने में छोटी से छोटी वायरल हो जाती है. ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह साफ नजर आ रहा है कि जरा-सी लापरवाही और हद से ज्यादा आत्मविश्वास किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है. दरअसल एक सांप पकड़ने वाला शख्स जो एक इलाके से सांप को हटाने आया था, उसने सांप पकडने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन करने से इनकार कर दिया जिस कारण शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी. 

यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब एक किंग कोबरा किसी इमारत में घुस गया था. उसे बाहर निकालने के लिए एक स्थानीय सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया. उसने शुरुआत में सही तरीके से सांप को बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद उसने गंभीर गलती कर दी, जिसका भुगतान उसे अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा. 

लापरवाही ने ली जान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स बिना किसी सुरक्षा के सांप को निकाने का प्रयास कर रहा था. उसने सांप को सुरक्षित तरीके से थैले में बंद करने के बजाय, उसे खुले में जमीन पर छोड़ दिया. इतना ही नहीं, वह सांप के साथ खेलने लगा और उसे बार-बार छेड़ने लगा. यह लापरवाही धीरे-धीरे खतरनाक स्थिति में बदल गई.

सांप ने किया हमला 

वीडियो के अनुसार जब व्यक्ति सांप को बार-बार परेशान करने लगा तो सांप ने खुद को खतरे में पाया और उसने अपने बचाव में उस व्यक्ति पर हमला कर दिया. पहले उसके पैर पर काटा, लेकिन इसके बावजूद वह व्यक्ति गंभीरता को समझ नहीं पाया और सांप को उकसाता रहा. कुछ ही देर बाद उसे फिर से उंगली पर काट लिया गया. जिसके थोड़ी देर बार ही व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई. 

गलत प्राथमिक उपचार

सांप के काटने पर उस व्यक्ति ने सही इलाज करवाने की जगह खुद ही घाव से खून चूसने की कोशिश की जिसके बाद स्थिति और खराब हो गई. इस दौरान भी वह सांप को लगातार छेड़ रहा था. 

धीरे-धीरे जहर का असर उसके शरीर पर दिखने लगा और उसकी हालत बिगड़ती चली गई. जब तक लोग स्थिति को समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अंत में वह व्यक्ति गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.