इंसान और कुत्तों की दोस्ती सबको खूब पंसद आती है, कई लोग तो कुत्तों को अपने बच्चों से ज्यादा प्यार दुलार करते हैं.वहीं कुत्ते भी अपने मालिक की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ता. स्ट्रीट डॉग हो या पालतू दोनों को ही हमारे देश में लोग बहुत प्यार करते हैं लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वफादार जानकर को भी लोग अपनी भूख बुझाने के लिए मारकर खाते हैं. दरअसल चीन में ऐसा होता है. यहां खुले में मछली, मटन की तरह कुत्ते के मांस को भी बेचा जाता है. हालही में एक भारतीय लड़की चीन पहुंची और उसने वहां का हैरान करने वाला हाल दिखाया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एक इंस्टाग्राम यूजर गरिमा बक्शी, जो कि पेशे से एक ट्रैवलर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हालही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमे वे चीन की सड़को पर घूम रही है. उनके साथ उनकी एक चीनी सहेली भी है जो उन्हें हर चीज से परिचित करवाती है. इसी बीच अचानक गरिमा को रोड पर खुलेआम एक शख्स मीट बनाता नजर आ जाता है.
गरिमा ने अपनी दोस्त से पूछा कि वह क्या है, तो वह बताती है कि यह कुत्ते का मीट बन रहा है. वहीं बगल में एक गाड़ी खड़ी है जिसमें एक पिंजरा रखा है और उसमें एक दो कुत्ते बंद नजर आ रहे हैं.चीन में कुत्ते का मीट खाना आम बात है, यहां पर लोग कुत्तों को पिंजरे में बंद रखते हैं और उन्हें मारकर खाते हैं. हालांकि इसी तरह से भारत में खुले में चिकन मटन को काटते बनाते देखा जाता है. ऐसे में कुत्ते का मांस बनता देख गरिमा के लिए भी काफी अजीब था.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है . जबकि कई लोगों ने कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक ने कहा कि नागालैंड में कुत्ते का मांस मिलता है. एक ने कहा, ऐसा वीडियो सबको नहीं दिखाना चाहिए. एक ने कहा कुत्तों को न्याय मिलना चाहिए. बता दे कि सिर्फ चीन ही नहीं साउथ कोरिया में भी लंबे समय से लोग कुत्ते मार कर खाते थे लेकिन वहां अब बैन कर दिया गया है.