सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है. वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड रात की ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठा है और खुद को पूरी तरह मच्छरदानी से ढक रखा है. मच्छरों के काटने से बचने के लिए उसने यह अनोखा तरीका अपनाया है. यह वीडियो हैदराबाद की एक आवासीय सोसाइटी का बताया जा रहा है.
वीडियो में एक महिला गार्ड से बात करती दिख रही है, जबकि गार्ड मच्छरदानी के अंदर बैठकर अपनी ड्यूटी निभा रहा है. वीडियो को X पर यूजर सुरज कुमार बौद्ध ने शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भारत में सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी कितनी कठिन है. एक तरफ सोसाइटी के लोग एयर कंडीशनर में आराम करते हैं, वहीं उनकी सुरक्षा करने वाला गार्ड बुनियादी सुविधाओं के बिना रात बिताता है. क्या गार्ड के लिए एक छोटी सी सुरक्षित जगह भी नहीं दी जा सकती? वीडियो अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
"Security guard life in India." 💔
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) April 16, 2026
Poor guard is covered under a mosquito
net and doing his duty while awake at night. Society members live in AC; cannot they provide a safe place for their guard?
The real issue is compassion. People have lost their compassion for the poor. pic.twitter.com/aqIweshHeR
सोशल मीडिया यूजर्स ने गार्ड की इस हालत को देखकर काफी दुख जताया है. एक यूजर ने लिखा, 'यह दिल तोड़ने वाला दृश्य है. हम अपनी सुरक्षा के लिए इन गार्डों पर ही निर्भर रहते हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा सलूक किया जाता है.' दूसरे यूजर ने कहा, 'कम से कम एक छोटा केबिन, पंखा या मच्छर भगाने की कोई व्यवस्था तो होनी चाहिए. यह उनकी बुनियादी जरूरत है.'
कई लोगों ने सवाल उठाया कि सोसाइटी इतनी महंगी है, फिर भी गार्ड के लिए इतनी छोटी सी सुविधा क्यों नहीं दी जा रही. सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी वाकई बहुत मुश्किल होती है. ज्यादातर गार्डों को कम वेतन मिलता है, ड्यूटी लंबी होती है और रहने-खाने की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं होती. गर्मी, बारिश, सर्दी और मच्छरों से हर रोज जूझना पड़ता है. फिर भी वे बिना शिकायत के अपनी ड्यूटी निभाते रहते हैं.
यह वीडियो एक बार फिर उन अंजान हीरोज की याद दिलाता है जो हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन खुद बुनियादी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं. कई यूजर्स ने मांग की है कि सोसाइटी प्रबंधन को गार्ड के लिए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए. कुछ ने तो यह भी कहा कि हर सोसाइटी में गार्डों के लिए छोटा सा रेस्ट रूम, पंखा, पानी और मच्छरों से बचाव की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए.