बकरीद पर जिस बकरे को करना था हलाल उसकी पीठ पर लिखा था राम, मचा बवाल तो पुलिस ने 3 को कर लिया गिरफ्तार
Mumbai Viral News: सोशल मीडिया पर एक बकरे की तस्वीर वायरल हुई. बकरे की पीठ पर राम लिखा था. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन बजरंग दल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एक्शन लेते हुए मीट शॉप के ओनर को और 2 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आज बकरीद का त्योहार है. इस मौके पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है.
Mumbai Viral News: बकरीद के मौके पर बकरे की पीठ पर राम लिखने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 17 जून ईद-उल अजहा यानी कुर्बानी की ईद मनाई जा रही है. इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. मुंबई में जिस बकरे की कुर्बानी दी जानी थी. उसकी पीठ पर हल्दी से या फिर अन्य किसी पीले पदार्थ से राम लिखा था. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हिंदू संगठन ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मीट ओनर को गिरफ्तार कर उसकी दुकान को सील कर दिया है.
बजरंग दल ने दर्ज कराई शिकायत
बजरंग दल ने मुंबई के सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन पर मुकदमा दर्ज कराया. शिकायत में कहा गया कि जिस बकरे की बलि दी जानी थी उसके पीठ पर राम नाम लिखकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है. इस घटना से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.
मीट ऑनर समेत 3 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि बकरीद के मौके पर मीट शॉप का ओनर 22 बकरे लाया था. इनमें से एक बकरे की पीठ पर राम लिखा था.
पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक मोहम्मद शफी शेख सहित 2 अन्य को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आईपीसी की धारा 295(ए) और धारा 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
पिछले साल भी इसी तरह का मामला आया था सामने
पिछले साल भी बकरीद के मौके पर मुंबई में इसी तरह का कुछ बवाल हुआ था. पिछले साल मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक मुस्लिम आदमी बकरीद के अवसर पर कुर्बानी देने के लिए दो बकरे लाया था. सोसायटी वालों ने विरोध करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा था. जय श्रीराम के नारे लगाए थे. सोसायटी वालों का कहना था कि नियमों के अनुसार पशु को सोसायटी के अंदर नहीं लाया जा सकता.
और पढ़ें
- 'बद्दो बद्दी' वाले चाहत फतेह अली खान का ऐलान, 'पाकिस्तान क्रिकेट को मैं सही रास्ते पर लाऊंगा, कोचिंग भी दूंगा'
- 'चूक ही नहीं, आपराधिक लापरवाही है...', जब ट्रेन हादसे के बाद नीतीश कुमार ने रेल मंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा
- मगरमच्छों से भरी थी नदी, मेटिंग के लिए कूद पड़ा तीन टांगों वाला शेर, हैरान कर देगी ये कहानी