महाराष्ट्र के पुणे जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक स्वघोषित गोरक्षकों ने एक ट्रक चालक के साथ मारपीट की और उसे जबरन गोबर खिलाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर लोगों में गुस्सा का माहौल है.
अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र की यह घटना 6 मार्च की बताई जा रही है. जिसमें रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर खेड शिवापुर के पास भैंसों से भरा ट्रक अचानक रोक लिया गया.
लोगों का कहना है कि आरोपियों ने ट्रक को अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लाया और वहां चालक और उसके साथी के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उसे जबरन गोबर खिलाने की कोशिश की गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मारपीट कर रहे आरोपियों ने ट्रक चालक मुहम्मद रेहान कुरैशी पर पशु तस्करी का आरोप लगाया. पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, लेकिन वायरल वीडियो में चालक के साथ की गई मारपीट को लोग गलत बता रहे हैं. वीडियो ने मामला बढ़ने के बाद मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. इसके बाद दो की गिरफ्तारी भी कर ली गई, वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जारी है. कुछ रिपोर्टों में चार आरोपियों का जिक्र है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
A Muslim youth was be@ten and abused after being forced to eat cow dung in Pune In Maharashtra. pic.twitter.com/agWke8K13B
— هارون خان (@iamharunkhan) March 7, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों में आरोपी चालक को पीटते दिख रहे हैं. साथ में महिला आरोपी को गोबर खिलाते देखा जा सकता है. इसके अलावा उस समय अपमानजनक बातें भी कहते सुना जा सकता है. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि थाना इतने पास होने के बावजूद तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की गई.
लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, कई ने इसे अमानवीय और कानून का उल्लंघन बताया. हालांकि कुछ संगठनों ने इसका विरोध जताया है और भैंस को ट्रक में भरने वाले ड्राइवर के खिलाफ जांच करने की मांग की है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कहा गया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.