US Israel Iran War

ऐसा ऑटो पहले कभी नहीं देखा...प्रीमियम सुविधाएं देख चौंके लोग; वायरल होने पर दी ये प्रतिक्रिया

एक ऑटो रिक्शा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पंखा, ठंडा पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं सशुल्क दी जा रही हैं. यूजर्स ने इस अनोखे आइडिया की सराहना की और इसे इनोवेशन का अच्छा उदाहरण बताया.

@ShagunOhri X account
Km Jaya

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखे ऑटो रिक्शा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. आमतौर पर ऑटो को केवल एक साधारण यात्रा साधन माना जाता है लेकिन इसमें दिखाया गया ऑटो यात्रियों को खास सुविधाएं देता नजर आ रहा है.

यह X पर यूजर शगुन ओहरी द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. फुटेज में ऑटो के अंदर एक कागज चिपका हुआ दिखता है, जिसमें यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और उनकी कीमतों की जानकारी दी गई है.

ऑटो के अंदर क्या-क्या हैं सुविधाएं?

ऑटो के अंदर दी जा रही सुविधाओं ने लोगों का ध्यान खींचा है. इसमें 30 मिनट तक पंखा चलाने की सुविधा के लिए 10 रुपये का शुल्क रखा गया है. इसके अलावा 500 मिलीलीटर ठंडे पानी की बोतल 12 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है, जिससे यात्री किसी भी पिन से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी सुविधाएं सशुल्क हैं, यानी यात्रियों को इनका उपयोग करने के लिए अलग से भुगतान करना होगा.

इस ऑटो को प्रीमियम ऑटो के रूप में पेश किया गया है, जो आम ऑटो से अलग अनुभव देने की कोशिश करता है. बढ़ती गर्मी और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा यात्रियों के लिए आरामदायक साबित हो सकती है. खासकर ऐसे समय में जब गर्मी अपने चरम पर होती है, पंखा और ठंडा पानी जैसी सुविधाएं काफी राहत देती हैं.

यूजर्स ने क्या दी प्रतिक्रियाएं?

सोशल मीडिया पर इस अनोखे आइडिया को लेकर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोगों ने ऑटो चालक की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के इनोवेशन से ऑटो चालकों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है. वहीं दूसरे यूजर ने इसे गर्मियों के लिहाज से शानदार पहल बताया.

हालांकि कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में सवाल भी उठाए. किसी ने पूछा कि पानी को ठंडा रखने के लिए फ्रिज कहां है, तो किसी ने इसे बेंगलुरु का चरम पल करार दिया. फिर भी ज्यादातर लोगों ने इस प्रयास को सकारात्मक नजरिए से देखा.