ऑफिस में ‘प्रसाद’ के नाम पर पिलाया नींबू का रस, रिएक्शन देखकर लोटपोट हुए लोग...
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कर्मचारी चम्मच में नींबू का रस लेकर अपने साथियों के पास पहुंचता है. वह इसे प्रसाद की तरह देता है, फिर क्या था साथी बिना कुछ सोचे-समझे हाथ आगे बढ़ाकर उसे ग्रहण कर लेते हैं. उसके बाद....
नई दिल्ली: ऑफिस की जिंदगी में काम के बीच होने वाली छोटी-मोटी मस्ती माहौल को हल्का बना देती है. लेकिन कभी-कभी कुछ शरारतें ऐसी हो जाती हैं, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाती हैं. इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सहकर्मी ने अपने दूसरे साथी के साथ ऐसा प्रैंक किया कि उनकी प्रतिक्रियाएं देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.
यह वीडियो एक ऑफिस का है, जहां एक कर्मचारी चम्मच में नींबू का रस लेकर अपने साथ काम करने वाले लोगों के पास पहुंचता है. वह इसे ऐसा देता है जैसे कोई प्रसाद हो. फिर क्या था साथी बिना कुछ सोचे-समझे हाथ आगे बढ़ाकर उसे ग्रहण कर लेते हैं. लेकिन जैसे ही वह इसे ग्रहण करते हैं उनके चेहरे के भाव बदल जाते हैं.
कुछ सेकंड में बदले चेहरे के हाव-भाव
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई साथियों को शुरुआत में लगता है कि उन्हें कोई प्रसाद दिया जा रहा है. लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि वह मीठा प्रसाद नहीं बल्कि खट्टा नींबू का रस है, उनके चेहरे के हाव-भाव तुरंत बदल जाते हैं.
Also Read
कुछ लोग तुरंत चेहरा सिकोड़ लेते हैं, जबकि कुछ इतने हैरान हो जाते हैं कि कुछ पल के लिए बिल्कुल शांत हो जाते हैं. कुछ तो समझ ही नहीं पाते हैं कि उनके साथ हुआ क्या.
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों को सबसे ज्यादा मजा उनके चेहरे के बदलते एक्सप्रेशन देखकर आया. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि एक कर्मचारी तो ऐसा लग रहा था जैसे वह तुरंत प्रैंक करने वाले व्यक्ति से लड़ाई करने वाला हो. वहीं कुछ लोगों ने इसे 'सॉफ्टवेयर रीसेट' जैसा रिएक्शन बताया.
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा प्रैंक आमतौर पर ऑफिस में आखिरी दिन करने वाले लोग ही करते हैं. वहीं कई लोगों का कहना था कि यह वीडियो देखकर उनका भी बचपन याद आ गया