menu-icon
India Daily

Video: शोरूम पर खतरनाक टेस्ट ड्राइव, नई स्कूटी लेकर युवक फरार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से नई स्कूटी लेकर फरार हो गया. पुलिस तलाश में जुट गई है. 

Kamal Kumar Mishra
Video: शोरूम पर खतरनाक टेस्ट ड्राइव, नई स्कूटी लेकर युवक फरार
Courtesy: x

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में एक युवक ने शोरूम से टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक नई स्कूटी उड़ा ली. घटना तब हुई जब युवक ने शोरूम पर पहुंचकर एक स्कूटी को टेस्ट ड्राइव के लिए लिया और फिर अचानक फरार हो गया. उसने शोरूम पर भरोसा कायम करने के लिए अपना पुराना स्कूटर वहीं खड़ा किया, ताकि वह शक से बच सके.

मामला सामने आने के बाद शोरूम के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि इसने तो फ्रॉड किया, लेकिन इसी के चक्कर में अब शोरूम वाले असली लोगों को भी टेस्ट ड्राइव करने से मना करेंगे. 

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही जांच

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल होने के बाद अब पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा. यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि कभी-कभी शोरूम पर की गई टेस्ट ड्राइव भी महंगी साबित हो सकती है.

कैसे स्कूटी लेकर भागा फ्रॉड

वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि फ्रॉड अपनी पुरानी स्कूटी किनार खड़ा किया है. टेस्ट ड्राइव के लिए वह शोरूम के कर्मियों से चाबी लेता है और उनके सामने ही सड़क पर निकल जाता है. लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं आता, जिससे शोरूम में अफरा-तफरी मच जाती है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.