menu-icon
India Daily

Blinkit डिलीवरी ब्वॉय को अंदर बुलाकर खिलाया पिज्जा, डार्ट्स जीतने पर दिए 1000 रुपए; वीडियो ने जीता दिल

मुंबई में एक युवक ने Blinkit डिलीवरी पार्टनर को घर बुलाकर डार्ट्स खेलने की चुनौती दी. निशाना लगने पर उसे 1000 रुपये इनाम दिए और बाद में साथ बैठकर पिज्जा खिलाया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Blinkit डिलीवरी ब्वॉय को अंदर बुलाकर खिलाया पिज्जा, डार्ट्स जीतने पर दिए 1000 रुपए; वीडियो ने जीता दिल
Courtesy: x

मुंबई के कंटेंट क्रिएटर गणेश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में Blinkit का डिलीवरी पार्टनर ऑर्डर देने के लिए घर पहुंचता है, लेकिन दरवाजे पर सामान सौंपने के बजाय उसे घर के अंदर आने का न्योता मिलता है. इसके बाद गणेश उसे डार्ट्स खेलने की चुनौती देते हैं और कहते हैं कि अगर वह निशाने पर सटीक वार कर देगा तो उसे 1000 रुपये इनाम मिलेंगे.

डार्ट्स जीतने पर दिया 1000 रुपए का इनाम

डिलीवरी पार्टनर चुनौती स्वीकार करता है और पहला ही निशाना सटीक लगा देता है. इसके बाद गणेश शर्मा उसे वादा किए गए 1000 रुपये सौंप देते हैं. इतना ही नहीं, वह डिलीवरी पार्टनर को जल्दबाजी में विदा करने के बजाय अपने दोस्त के साथ बैठाकर पिज्जा भी खिलाते हैं. तीनों कुछ देर बातचीत करते हैं और एक सामान्य डिलीवरी इंसानी अपनापन और सम्मान से भरे खास पल में बदल जाती है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसने देखते ही देखते लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया.

 सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो पर Blinkit ने भी प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि डिलीवरी पार्टनर को इस बार 'VIP कस्टमर एक्सपीरियंस' मिला. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक डिलीवरी कर्मचारी को सिर्फ सेवा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि सम्मान और अपनापन देने योग्य इंसान माना गया. कई लोगों ने उम्मीद जताई कि ग्राहक ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार से डिलीवरी पार्टनर्स का दिन बेहतर बना सकते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.