नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे का एक क्लोज-अप फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फीफा विश्व कप 2026 के मैच के दौरान लिया गया यह फोटो देखकर लोग हैरान हैं. फोटो में एम्बाप्पे के जबड़े पर छोटे-छोटे निशान साफ दिख रहे हैं.
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन निशानों को ‘वुडू’ (टोना-टोटका) या किसी श्राप से जोड़ दिया. लेकिन यह बिल्कुल गलत और बेबुनियाद अफवाह है. सबसे पहले वो फोटो देखते हैं, जो वायरल हो रही है और जिस पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.
Todo mundo sabe o que são essas marcas no Mbappe né? pic.twitter.com/PKzj3rtKRD
— Serafim (@Serafim_zx) June 30, 2026Also Read
- GOAL के बाद मां को गले लगाते ही छलक पड़े आंसू... Morocco की जीत के बाद भावनाओं का सैलाब, Viral VIDEO जीत रहा करोड़ों दिल
- आयुष मलिक धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़, परिवार संग पूजा करने का वीडियो वायरल
- वायरल होने के चक्कर में मरते-मरते बचा शख्स, मरे हुए सांप को मुंह में डाला; बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल
एक्स पर लगे कम्युनिटी नोट के अनुसार, ये निशान रेजर बंप्स नाम की आम स्कीन प्रॉब्लम है. यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जिनके बाल घुंघराले या मोटे होते हैं. जब दाढ़ी या बाल शेव करने के बाद वापस अंदर की तरफ मुड़कर बढ़ते हैं तो छोटे-छोटे दाने और सूजन हो जाती है. यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है. ज्यादातर लोग शेविंग की आदत बदलकर या अच्छी स्किन केयर करके इसे कंट्रोल कर लेते हैं. दुनिया भर में लाखों लोग इस समस्या से गुजरते हैं.
The pimples in Kylian Mbappe face sparks reaction online pic.twitter.com/Svd6hDFXRD
— #Media Addict (@_MediaAdd) July 1, 2026
विश्व कप 2026 में एम्बाप्पे फ्रांस की उम्मीद बने हुए हैं. उन्होंने स्वीडन के खिलाफ 3-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब तक उन्होंने 6 गोल किए हैं और 2 असिस्ट दिए हैं. एम्बाप्पे ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बराबर 6 गोल करके टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली है.