मुंबई: जहां आज के समय में लोग बच्चों के अच्छे और ज्यादा नंबरों के पीछे भाग रहे हैं, वहीं, मुंबई के एक परिवार ने इससे कुछ अलग किया है. इस शहर के एक परिवार ने अपने बेटे के 55% मार्क्स को सेलिब्रेट किया है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के के परिवार ने उसे सरप्राइज दिया है. इस परिवार ने अपने बेटे कम मार्क्स पर न तो उसे डांटा और न ही उसकी तुलना दूसरे बच्चों से की.
परिवार ने एक अनोखा मार्कशीट थीम केक बनवाया और अपने बेटे को सरप्राइज दिया. इस खास केक पर अलग-अलग विषयों में उसके सटीक स्कोर लिखे हुए थे. इनका टोटल 500 में से 276 था. इस वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं. लोगों को कहना है कि कम मार्क्स आने पर परिवार से अगर इस तरह का सपोर्ट मिल जाए, तो बच्चा हतोत्साहित नहीं होता है.
वीडियो की शुरुआत केक का बॉक्स खोलने से हुई. इस बॉक्स के अंदर एक अलग से डिजाइन का केक दिखाई दिया. इसमें बच्चे की पूरी मार्कशीट छपी हुई है. इसमें हर विषय के मार्क्स लिखे हैं, जिसमें वीडियो की शुरुआत में कोई केक का डिब्बा खोलता हुआ नजर आता है, जिसके अंदर एक ऐसा केक होता है जिस पर छात्र की मार्कशीट छपी हुई होती है. इस पर यह दिखाया गया है कि छात्र ने हर विषय में कितने अंक हासिल किए हैं, जिसमें अंग्रेजी में 57, मराठी में 44, हिंदी में 56, गणित में 59 और सामाजिक विज्ञान में 44. इसके अलावा इसमें बच्चे के कुल मार्क्स भी लिखे थे जिसमें 500 में से 276 अंक थे, जो कि 55% है.
इस वीडियो की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि इस तरह से बच्चों का मनोबल बढ़ाना बहुत अच्छा है. वहीं, कई लोगों ने कहा कि जब उनके मार्क्स कम आए थे, तब उनके मां-बाप ने इस तरह से उनकी सराहना नहीं की थी. वहीं, एक यूजर ने यह भी कहा कि हर माता-पिता को बच्चे की कामयाबी का जश्न इसी तरह से मनाना चाहिए.