सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में एक होटल की घटना ने लोगों को बेहद गुस्सा दिला दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोटी बनाने वाला कर्मचारी रोटी बेलने के बाद उस पर थूक लगाता दिख रहा है. फिर उसी रोटी को तंदूर में चिपका कर सेंकता है.
गर्मागर्म तंदूरी रोटी खाने वाले ग्राहक इस बात से अनजान रह जाते हैं. यह वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए. घटना चिल्काना थाना क्षेत्र के सरसावा रोड पर स्थित एक होटल की है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक रोटी बेलता है, मुंह से कुछ गिराता है और फिर उसे तंदूर में लगा देता है. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. लोग कहने लगे कि यह सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि ग्राहकों की सेहत से सीधा खिलवाड़ है.
यूपी : सहारनपुर में होटल में ये गंदा आदमी रोटी पर थूक रहा है। इसी थूक वाली गन्दी रोटी को आम आदमी को खिलाया जाएगा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बस स्टैंड के पास एक होटल की घटना है।#Saharanpur #Uttarpradesh pic.twitter.com/a0gw13L2Z6
— हिमांशु अग्निहोत्री / Himanshu Agnihotri (@HimanAgni) May 15, 2026
कई लोगों ने इसे जानबूझकर किया गया अपराध बताया. रोहित लम्बरदार नाम के व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत चिल्काना पुलिस में दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस टीम ने वीडियो की जांच की और होटल पर छापा मारा. जांच में दो कर्मचारियों के नाम सामने आए – तंजीम और मोहम्मद महबूब. तंजीम अम्बहेटा का रहने वाला है, जबकि महबूब बिहार का रहने वाला है जो यहां होटल में काम कर रहा था. पुलिस ने दोनों को होटल से ही गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल दोनों पर मामला दर्ज कर पूछताछ चल रही है. यह घटना देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. कोई कह रहा है – 'हम पैसे देकर खाना खाते हैं और वे हमें थूक खिलाते हैं?' कई लोग अब होटल और ढाबों में खाने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसे होटलों का बायकॉट होना चाहिए.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि थूक में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं, जो गर्म होने पर भी पूरी तरह नष्ट नहीं होते. इससे पेट की बीमारियां, खाद्य विषाक्तता जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पुलिस ने बताया कि आगे जांच चल रही है. अगर होटल मालिक की संलिप्तता साबित होती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.