Budget 2026

Viral Video: तबाही मचाते हुए रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने दौड़ाई कार, यात्रियों को दिखा दिया यमराज! देखते ही चीख पड़े लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नशे में धुत व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर अपनी कार दौड़ा दी है. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस घटना ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

X
Babli Rautela

Viral Video: मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया, जब एक नशे में धुत व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर अपनी कार दौड़ा दी है. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस घटना ने रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक व्यक्ति जो सेना का जवाब भी था ने अपनी कार लेकर मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया. सेना के जवान की पहचान संदीप ढाका के रूप में हुई है. जब ये घटना हुई उस समय प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी, और कार रवाना होने वाली ट्रेन के बेहद करीब आ गई. कार पर झारखंड का नंबर प्लेट लगा हुआ था. इस सीन ने यात्रियों में दहशत फैला दी, और प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद, मुरादाबाद जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. एसपी जीआरपी मुरादाबाद ने एक बयान में कहा, 'उपरोक्त मामले में, जीआरपी और आरपीएफ मेरठ सिटी ने उक्त युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया है, मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.' पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में था, और उसकी कार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूछताछ में यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस व्यक्ति का मकसद क्या था.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. एक एक्स यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह, आरपीएफ कहीं नहीं दिखी. यह एक आतंकवादी हमला हो सकता था, लेकिन किसे परवाह है.' वहीं, दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा, 'इसे बलपूर्वक रेलवे लाइन से हटा देना चाहिए.' लोग रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग कर रहे हैं.

यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भी एक नशे में धुत व्यक्ति, नितिन राठौर, ने अपनी कार प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई थी. उसने ट्रेन से 'रेस' लगाने की कोशिश की थी. आरपीएफ ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और उसकी कार जब्त कर भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया.