menu-icon
India Daily

मंगलवार पड़ा भारी! शख्स ने बंदर को भगाने के लिए उठाया लोहे का पाइप, एक झटके में हुई मौत, वीडियो देख दहलेगा दिल

युवक बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी लापरवाही उसे भारी पड़ गई. लोहे की रॉड हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई और युवक को इतना जोरदार करंट लगा कि वह एक पल में जलकर मर गया.

antima
Edited By: Antima Pal
मंगलवार पड़ा भारी! शख्स ने बंदर को भगाने के लिए उठाया लोहे का पाइप, एक झटके में हुई मौत, वीडियो देख दहलेगा दिल
Courtesy: x

एमपी: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में एक घटना ने सबको झकझोर दिया है. यहां एक युवक बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी लापरवाही उसे भारी पड़ गई. लोहे की रॉड हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई और युवक को इतना जोरदार करंट लगा कि वह एक पल में जलकर मर गया.

शख्स ने बंदर को भगाने के लिए उठाया लोहे का पाइप

घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे 'द खजुराहो हेरिटेज रिसॉर्ट' में हुई. रिसॉर्ट खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित है. मृतक की पहचान प्रदीप रायकवार उर्फ रिंकू (या रानू) के रूप में हुई है. वह मात्र पांच दिन पहले ही इस रिसॉर्ट में काम पर जुड़ा था. उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सीसीटीवी फुटेज में पूरा हादसा कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि प्रदीप गार्डन में आए बंदर को भगाने के लिए लंबी लोहे की रॉड लेकर जाता है. वह रॉड को बार-बार जमीन पर पटककर आवाज निकालता है ताकि बंदर डरकर भाग जाए. जैसे ही बंदर भाग गया, प्रदीप रॉड को सीधा ऊपर की तरफ उठाकर वापस लौटने लगा. 

इसी दौरान रॉड ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइन (लगभग 11 केवी या 33 केवी) से टकरा गई. भयानक धमाके की आवाज हुई और प्रदीप के शरीर में आग लग गई. वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ा और झुलसकर मौके पर ही दम तोड़ दिया. धमाके की तेज आवाज सुनकर रिसॉर्ट की दो महिला कर्मचारी दौड़कर बाहर आईं. उनमें से एक युवक के पास पहुंची और उसकी हालत देखकर डर से चीख उठी. 

महिला ने घबराते हुए उसे 'भैया… भैया' कहकर पुकारा और फिर मदद के लिए चिल्लाती हुई अंदर भाग गई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बमीठा थाना पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह देख रही है कि रिसॉर्ट की छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन क्या नियमों के अनुसार लगाई गई थी या होटल प्रबंधन और बिजली विभाग की कोई लापरवाही थी.