menu-icon
India Daily

बेकाबू तेज रफ्तार कार बनी बुलेट ट्रेन, दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, इंजन के नीचे आया शख्स, Video देख फट जाएगा कलेजा!

Viral Video: इस दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. यह वीडियो घटनास्थल के पास लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

Gyanendra Tiwari
बेकाबू तेज रफ्तार कार बनी बुलेट ट्रेन, दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, इंजन के नीचे आया शख्स, Video देख फट जाएगा कलेजा!
Courtesy: Social Media

Viral Video: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के वसमत में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे झंडा चौक के पास हुई. कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को सिर्फ चोटें नहीं आईं, बल्कि पास की कुछ छोटी दुकानों को भी नुकसान हुआ.

इस हादसे में कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक से टकराकर सड़क के किनारे तक खिसक गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक शख्स बाइक से गिरकर कार के इंजन के नीचे जा फंसा. यह दृश्य देखकर दिल दहला देने वाला था. बाइक सवारों को घायल होते देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया.

वायरल हो रहा है भयानक Video

इस पूरे हादसे का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.  घटना की सूचना मिलते ही वसमत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. दोनों घायलों को नांदेड़ अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. कार चालक को भी हिरासत में लिया गया और उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह शराब के प्रभाव में था या नहीं.

पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि न सिर्फ बाइक सवारों को नुकसान हुआ, बल्कि कुछ छोटी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि, इस हादसे में एक अच्छी बात यह रही कि उस समय इलाके में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया.