West Bengal Assembly Election 2026

दुल्हन बनी डिस्को लाइट, दूल्हा बना बिजली का खंभा! शादी में LED वाले कपड़े देखकर लोग हैरान; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर शादी के तीन अनोखे वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक दुल्हन की चूड़ियों और लहंगे में रंग बदलती लाइट्स लगी हैं, जबकि दूल्हा एलईडी वाली शेरवानी में डांस करते नजर आ रहा है. लोग इन क्रिएटिव लुक पर हैरान हैं.

memexsport.in
Kuldeep Sharma

भारतीय शादियों में अब परंपरा के साथ टेक्नोलॉजी का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर तीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुल्हन और दूल्हे ने लाइट वाली ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींच लिया है. एक दुल्हन की चूड़ियों में कलर चेंजिंग लाइट्स लगी हैं, दूसरे में पूरा लहंगा और बाल लाइटों से जगमगा रहे हैं. वहीं दूल्हा एलईडी वाली शेरवानी में बारात में एंट्री कर रहा है. ये वीडियो देखकर लोग हैरान और हंस भी रहे हैं.

दुल्हन की टिमटिमाती चूड़ियां

पहले वीडियो में दुल्हन लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में सजी हुई जमीन पर बैठी कुछ काम कर रही है. लेकिन उसकी चूड़ियों में लगी छोटी-छोटी लाइट्स बार-बार रंग बदल रही हैं. मेहंदी भरे हाथों में ये चमकती लाइट्स देखकर लोग हैरान हैं. यह सादगी और मॉडर्न स्टाइल का दिलचस्प मिश्रण लग रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी चूड़ियां शादी में जरूर चाहिए. 

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

इन वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी कम रोचक नहीं हैं. कोई कह रहा है “लाइट वाली चूड़ी न मिली तो शादी नहीं करूंगी”, तो कोई लिख रहा है “दूल्हा आईआईटी का ग्रेजुएट लगता है”. ये वीडियो साफ दिखा रहे हैं कि आज की शादियां सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि स्टाइल और एंटरटेनमेंट का भी बड़ा मंच बन गई हैं.