क्रिकेट ग्राउंड पर चला देवदत्त-राहुल का ब्रोमांस... बीच मैच KL Rahul ने पडिक्कल को किया किस- Video Viral

गॉल टेस्ट में केएल राहुल को LBW से बचाने में देवदत्त पडिक्कल की सलाह काम आई. DRS में फैसला पलटने के बाद राहुल ने पडिक्कल का धन्यवाद करते हुए उन्हें किस किया. अब इस वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है.

X (@prateek_295)
Meenu Singh

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहा है. पहले टेस्ट टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा पल देखने को मिलने फैंस को अंदर तक रोमांचित कर दिया. इसे देखकर फैंस अपनी मुस्कुराहट रोक नहीं पाए. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

दरअसल बीच मैच मैदान पर केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच ब्रोमांस देखने को मिला. राहुल ने मैच के दौरान ही देवदत्त पडिक्कल को किस दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस मोमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 

पडिक्कल ने समय पर दी सलाह

दरअसल भारत की दूसरी पारी के 11वें ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद राहुल के पैड पर लगी. अंपायर ने तुरंत LBW दे दिया. राहुल को भी लगा कि फैसला उनके खिलाफ है. डगआउट में शुभमन गिल भी इसे सही मान रहे थे. तभी क्रीज पर मौजूद पडिक्कल ने रिव्यू लेने को कहा और राहुल ने उनके भरोसे पर DRS ले लिया.


DRS में पलट गया फैसला

रिव्यू के दौरान पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खाई थी. बॉल ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकलती दिखाई दी. इस कारण मैदानी अंपायर का फैसला बदल गया और राहुल को नॉट आउट करार दिया गया. राहत मिलते ही राहुल ने पडिक्कल की तरफ कदम बढ़ाया और उन्हें गले लगा लिया. राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने तो देवदत्त को किस तक दे दिया. दोनों के बीच यह पल कैमरे में कैद हो गया. जिसके बाद से अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

राहुल ज्यादा देर नहीं टिक पाए

विकेट बचने के बावजूद राहुल लंबी पारी नहीं खेल सके. 15वें ओवर में जयसूर्या ने उन्हें फिर परेशानी में डाल दिया. राहुल ने मिड-ऑन के ऊपर से गेंद खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही नहीं लगा. गेंद हवा में गई और मिलान रथनायके ने कैच पकड़ लिया. इस तरह राहुल की पारी समाप्त हो गई, लेकिन पडिक्कल की सलाह से मिला जीवनदान मैच का खास पल बन गया.