भूमध्य सागर से पुर्तगाल से ग्रीस जा रही एक याट किलर व्हेल्स का शिकार बन गई. 5 व्हेल्स ने मिलकर याट को डुबा दिया. इस याट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह पूरी घटना 24 जुलाई की है. व्हेल मछलियों ने चारों तरफ से याट को घेर कर उस पर जोरदार हमला किया. हमला इतना भयानक था कि याट 2 हिस्सों में टूट गया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 59 साल के रॉबर्ट पॉवेल नाम का व्यक्ति अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ याट से 10 दिन की ट्रिप पर निकला था. उन्हें यात्रा शुरू किए हुए मात्र 22 घंटे ही हुए थे कि उन्हें भयानक हमले का सामना करना पड़ा.
याट की लंबाई 39 फीट थी. 5 भारी किलर व्हेल ने याट को चारों ओर से घेर कर हमला करने लगीं. मछलियों ने करीब 2 घंटे तक याट पर अटैक किया. दो घंटे के अटैक ने याट को डुबो दिया. याट के क्रू मेंबर्स ने मदद के लिए सिग्नल भेज दिया था. उनकी याद स्पेन के तट से कुछ मील की दूर पर थी. अलर्ट भेजने के दो घंटे बाद स्पेनिश नेवी उनकी मदद के लिए आता है.
स्पेनिश नेवी याद में बैठे सभी लोगों को रेस्क्यू करती है. रेस्क्यू करने के कुछ ही मिनटों में याट सागर में समा जाता है. स्पेनिश नेवी को आने में अगर थोड़ा भी लेट होता तो याट में बैठे सभी यात्रियों की जान खतरे में आ जाती.
रॉबर्ट पॉवेल ने इस खतरनाक अनुभव के बारे में बताया कि मछलियों को देखकर ये नहीं लग रहा था कि वो हमसे मौज मस्ती करने आई हैं. उन्होंने हमारी याद के सबसे कमजोर हिस्से को निशाना बनाया. व्हेल मछलियां जब हमारी याट से पहली दफा टकराईं तो ऐसा लगा कि कोई बड़ा पत्थर हमारी याट से टकरा गया है.
उन्होंने बताया कि किलर व्हेल्स लगातार भेड़ियों की तरह हमला करती रहीं. क्रू मेंबर्स ने मछलियों को भगाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. याट का इंजन बंद करने के बावजूद भी मछलियों ने हमला करना बंद नहीं किया.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि जब मछलियों के अटैक से कोई नाव डूबी हो. इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 2 महीने पहले मोरक्को में भी इसी तरह से मछलियों ने अटैक करके 50 फीट लंबी याट को डुबोया था.