menu-icon
India Daily

9 साल में 20 शादियां, विधवाओं को बनाया निशाना,पुलिस की गिरफ्त में आया धोखाधड़ी करने वाला नियाज शेख

Viral News: पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से दोस्ती करता था. दोस्ती के बाद वह उनसे शादी करके उनकी कीमती संपत्ति को लेकर भाग जाता था. यह खुलासा तब हुआ जब ठगी का शिकार हुई महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है.

India Daily Live
9 साल में 20 शादियां, विधवाओं को बनाया निशाना,पुलिस की गिरफ्त में आया धोखाधड़ी करने वाला नियाज शेख
Courtesy: Social Media

Viral News: महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने एक 43 साल के व्यक्ति को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी व्यक्ति पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं के साथ शादी करके उनके साथ धोखाधड़ी की है. आरोपी ने शादी के बाद उनकी लाखों रुपये की संपत्ति को लेकर भाग गया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है.

सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद हमने कार्रवाई की और आरोपी फिरोज नियाज शेख को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी को 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया गया है. 

महिलाओं से पहले करता था दोस्ती 

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर का विजय सिंह भागल ने कहा कि आरोपी मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर दोस्ती कर लेता था. शादी के बाद आरोपी नगदी और अन्य कीमती सामान को लेकर ठगी करके भाग जाता था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नियाज शेख के घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, गहने और चेकबुक बरामद की है. आरोपी पर भारतीय दंड सहित के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं ठगी का शिकार 

पुलिस की जांच में सामने आया कि फिरोज तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से दोस्ती करता था. दोस्ती के बाद उन्हें शादी के लिए मनाता था. एकबार शादी होने के बाद उनका कीमती सामान लेकर भाग जाता था. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने साल 2015 से लेकर अब तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात, दिल्ली सहित कई राज्यों की महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. कहा जा रहा है आरोपी अब तक 20 से ज्यादा महिलाओं के साथ ठगी को अंजाम दे चुका है.