menu-icon
India Daily

‘कॉन्फिडेंस खो दिया…’ इंटरव्यू में मॉक होने पर पूरी तरह टूट गया व्यक्ति, पोस्ट हो रहा वायरल

एक इंटरव्यू को लेकर पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने इंटरव्यू का एक्सपीरियंस शेयर किया. इंटरव्यू लेने वालों ने उसे कैसे छोटा और अनुभवहीन महसूस कराया, आइए जानते हैं यहां.

Shilpa Shrivastava
‘कॉन्फिडेंस खो दिया…’ इंटरव्यू में मॉक होने पर पूरी तरह टूट गया व्यक्ति, पोस्ट हो रहा वायरल
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: जरा सोचिए, जब आप किसी जॉब इंटरव्यू देने जाएं और आपकी क्वालिफिकेशन का मजाक उड़ाया जाए, तो आपको कैसा लगेगा? एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति का एक जाने-माने म्यूजियम में फुल-टाइम रिसर्चर बनने का सपना एक दुखद अनुभव में बदल गया. 

एक रेडिट पोस्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने एक लंबा स्क्रीनिंग प्रोसेस पास कर लिया और उसे इंटरव्यू लेने वालों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला. फिर वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लास्ट राउंड में पहुंचा, लेकिन यहां पर चीजें तेजी से बिगड़ गईं. इंटरव्यू लेने वालों ने आवेदक की क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और यहां तक की उसका मजा भी उड़ाया. 

व्यक्ति को महसूस कराया गया अनुभवहीन:

इंटरव्यू लेने वाले ने कहा, "अच्छा, मैं तो एक आर्ट हिस्टॉरियन हूं, मैं तुम्हारे जवाबों के आधार पर देखूंगा कि तुम सही हो या नहीं." हालांकि, उम्मीदवार उस समय पूरी तरह से हैरान रह गया और उसका आत्मविश्वास टूट गया, जब सात साल की पढ़ाई और उसी म्यूजियम में पहले इंटर्नशिप का अनुभव होने के बावजूद, उस व्यक्ति को छोटा और अनुभवहीन महसूस कराया गया.

व्यक्ति ने अपने पोस्ट ने लिखा, "मैं इस इंटरव्यू से पूरी तरह से टूटकर निकला. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा CEO के पद के लिए इंटरव्यू देने गया हो." उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह सहनशक्ति की परीक्षा थी या एक असभ्य व्यवहार.

Viral News India Daily
Viral News India Daily Reddit

सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा वायरल:

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कई लोगों ने पढ़ा और इस पर समर्थन जताया. कई यूजर्स ने इंटरव्यू लेने वालों के नॉन-प्रोफेशनल रवैये की आलोचना की. एक व्यक्ति ने रिप्लाई करते हुए कहा कि किसी का अहंकार बहुत बड़ा है और उन्हें पूरे दिन में बस इसी चीज से खुशी मिलती है. इसे अपने ऊपर हावी मत होने दो.

कई यूजर्स ने अपने ऐसे ही एक्सपीरियंस शेयर किया. साथ ही कहा कि व्यक्ति को अपना आत्मविश्वास न खोने की सलाह दी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसा व्यवहार उम्मीदवार के बारे में कम, बल्कि इंटरव्यू लेने वालों के बारे में ज्यादा बताता है.