Vande Bharat Viral Video: भारत की सबसे प्रीमियम और हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद आप भी ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सौ बार सोचेंगे. पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 21896 में सफर कर रहे एक यात्री को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिले हैं. इस खौफनाक और घिनौने वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही रेल मंत्रालय ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए लाखों रुपये का जुर्माना ठोक दिया है.
यह पूरी शर्मनाक घटना 15 मार्च 2026 की है. रितेश कुमार सिंह नाम के एक यात्री ने शिकायत की कि उन्हें रात के खाने में जो दाल और अमूल दही दी गई थी, उसमें ज़िंदा कीड़े और कीड़े-मकोड़े मौजूद थे. वायरल वीडियो में सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब ट्रेन के अटेंडेंट ने अपनी गलती मानने के बजाय उस रेंगते हुए कीड़े को बड़ी ही चालाकी से केसर बताकर टालने की कोशिश की, लेकिन जब यात्री ने दही के कप और प्लेट पर रेंगते कीड़ों को करीब से दिखाया तब जाकर रेलवे कर्मचारी को अपनी गलती माननी पड़ी. रितेश ने तो वह खाना नहीं खाया, लेकिन बदकिस्मती से उनके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री ने कीड़े दिखने से पहले ही उसे खा लिया था.
Serious concerns raised again over food quality in Vande Bharat Express.
A passenger found a worm in curd, but the attendant shamelessly tried to pass it off as “saffron.” The truth came out when the worm was seen moving on the plate video now viral.
After the outrage, Indian… pic.twitter.com/gnCJ4EUXSW— The Nalanda Index (@Nalanda_index) March 25, 2026Also Read
गुस्से में आग-बबूला रितेश ने कैमरे पर स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा, "ज़रा इसे देखिए, हम ज़हर खाने के लिए पैसे दे रहे हैं". जब कर्मचारी ने बचने के लिए कहा कि वह शिकायत दर्ज करेगा, तो यात्री ने सीधा और तीखा सवाल दागा, "अगर खाने से फ़ूड पॉइजनिंग हो गई तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा? क्या हमारे इसे खाकर मर जाने के बाद शिकायत दर्ज की जाएगी?". हद तो तब हो गई जब स्टाफ के सदस्यों ने खुद यात्री को सलाह दे डाली कि वे इस घटना को 'X' पर रेलवे को टैग करके पोस्ट कर दें.
The complaint regarding food quality raised by a passenger in train number 21896 (Patna - Tatanagar Vande Bharat Express) on 15 March 2026 has been taken seriously. Action taken — IRCTC has been penalised ₹10 lakh, the service provider has been penalised with ₹50 lakh, and…
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 25, 2026
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, रेल मंत्रालय ने 'X' पर इस मामले में बड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया. रेलवे ने खाने की क्वालिटी से हुए इस गंभीर खिलवाड़ के लिए IRCTC पर 10 लाख रुपये और खाना सप्लाई करने वाले प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही, कीड़े वाला खाना देने वाले उस वेंडर का कॉन्ट्रैक्ट भी तुरंत प्रभाव से रद्द करने का सख्त आदेश दिया गया है.