चीन के मॉल पर 100 से ज्यादा Huskies Dogs का कब्जा! स्टाफ्स घंटों करते रहे मशक्कत; Video Viral
Huskies Dogs Chinese Mall: चीन के एक शॉपिंग मॉल में पालतू कैफे के कस्टमर की गलती से दरवाजा खोलने के बाद 100 से ज्यादा हस्की (कुत्ते की एक प्रजाति) ने अस्थायी रूप से 'कब्जा' कर लिया. ये घटना 12 मार्च को गुआंग्डोंग प्रांत के शेन्ज़ेन शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुई.
Huskies Dogs Chinese Mall: चीन में एक मॉल के अंदर एक पालतू कैफे से एक कस्टमर ने गलती से दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसके बाद कैफे में बंद 100 से अधिक हस्की (कुत्ते की एक नस्ल) फरार हो गए. कैफे से निकलने के बाद मॉल पर हस्कियों ने 'कब्जा' कर लिया. उधर, एक साथ 100 से ज्यादा हस्की के भागने के बाद मॉल में मौजूद स्टाफ्स को उन्हें पकड़ने में घंटों मशक्कत करना पड़ा.
चीन में पालतू कैफे का क्रेज तेजी से बढ़ा है. 2020 में शंघाई में 3,638 ऐसे कैफे खुले थे. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक, हस्कियों के भागने के बाद मॉल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. हालांकि घंटों बाद कैफे के कर्मचारी उन हस्कियों पर काबू पाने में सफल रहे.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में हस्कीज़ को मॉल के फ्लोर पर बेतरतीब तरीके से भागते हुए देखा जा सकता है. मॉल के एक कर्मचारी के मुताबिक, करीब-करीब सभी हस्की कैफे से भाग गए थे. ये गनीमत रही कि सभी हस्कियों को पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि हस्की मॉल के अन्य हिस्सों से परिचित नहीं थे, इसलिए कैफे में वापस आने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन भी नहीं था.
मॉल में घूम रहे लोगों ने की कैफे के स्टाफ्स की मदद
कहा जा रहा है कि सभी हस्की अपने-अपने मालिकों से मिलने के लिए बैचेन दिख रहे थे. सभी 100 हस्कियों को कैफे में वापस लाने में कर्मचारियों को लगभग एक घंटे का समय लगा. इस दौरान मॉल में मौजूद लोगों ने भी कैफे के स्टाफ्स की मदद की.
पिछले कुछ वर्षों में पूरे चीन में पालतू कैफे में जबरदस्त इजाफा देखा गया है. 2020 में शंघाई में लगभग 3,638 कैफे खुले थे. इन कैफे में, लोग खाना खाते समय या ड्रिंक लेते समय हस्की के साथ खेल सकते हैं. Xifei डेली के अनुसार, कस्टमर्स अपने पसंदीदा जानवरों के साथ एक घंटा बिताने के लिए 200 युआन (2,349 रुपये) तक का भुगतान करते हैं. हस्की को काफी समझदार माना जाता है.