उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के HDFC बैंक की कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वे खुद को ठाकुर बता रही हैं. हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला ने अपने बयानों को लेकर सफाई जारी करते हुए नया वीडियो शेयर किया है.
जातिवाद को लेकर उठ रहे सवाल पर सफाई पेश करते हुए महिला ने अपने इस नए वीडियो में पूरा मामला बताया है. उन्होंने कहा कि उनके आधे-अधूरी बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हुए अपनी सफाई दी है.
वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम आस्था सिंह हैं. जो कानपुर के पनकी ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर हैं. उनका 33 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि आपको यह बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो लगभग एक महीना पुराना है.
आस्था ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि तो, मैंने पिछले 24-36 घंटों से देखा है कि इंस्टाग्राम और कई दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. अभी तक, कहानी का सिर्फ एक ही पहलू सुना गया है. यह वीडियो 6 जनवरी का है, और यह किसी कस्टमर का वीडियो नहीं है. अपने वीडियो की शुरुआत में उन्होंने राम नाम के नारे लगाए. हालांकि पहले वीडियो में आस्था को यह कहते सुना गया था कि भाड़ में जाए तू, ठाकुर हूं मैं. मुझसे पंगा मत लेना.
VIDEO | Kanpur: HDFC Bank employee Aastha Singh, after caste remark video goes viral, says, "When someone asks me my caste, asks what caste I belong to because I have such attitude, then I have to tell them my caste. I have stated my caste; I have not insulted anyone. And if you… pic.twitter.com/29Juc05nMy
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
महिला के इस बयान पर लोगों का गुस्सा फूटा था. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह बयान जाति के भेदभाव को दिखाता है. इसका इस्तेमाल डराने के लिए गया. वहीं आस्था अपने दूसरे वीडियो में कहती हैं कि मैंने किसी कस्टमर के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया है. यह हमारे बैंक में काम करने वाली एक महिला का वीडियो है. मेरी उसके पति से बहस हुई थी. यह उसका वीडियो है, जिसका गलत मतलब निकाला गया है कि मैं एक कस्टमर के साथ बुरा बर्ताव कर रही हूं, और इसे जातिवाद का मामला बना दिया गया है.
आस्था ने बताया कि एक महिला स्टाफ एक दिन में इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग लेटर चाहती थी. इस दौरान नियम को लेकर बहस हो गई. तभी उसके पति ने गाली-गलौज शुरू कर दिया, जिसपर मैंने रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं ये सब बर्दाशत नहीं करूंगी. मैं आज भी अपनी बातों पर कायम हूं कि मुझे ठाकुर होने पर गर्व है. उन्होंने जय श्री राम कहकर वीडियो को खत्म कर दिया.