Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War

ग्वालियर में गुटखा के दाम को लेकर हुई बहस, दुकानदार पर ताना देसी कट्टा और फिर...

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने गुटखे के दाम पर बहस के दौरान दुकानदार पर कट्टा तान दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर उजागर हुआ है.

Pinterest
Meenu Singh

ग्वालियर: मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. एक मामूली सी कीमत को लेकर शुरू हुआ झगड़ा अचानक खौफनाक घटना में बदल गया. दरअसल मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने गुटखे के दाम पर बहस के दौरान दुकानदार पर कट्टा तान दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर उजागर हुआ है. वीडियो के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस हरकत में आ गई.

यह मामला ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित लाल टिपारा इलाके का है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा था. खरीदारी के बाद जब कीमत को लेकर गोनो में बहस शुरू हुई. यह बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने अपना कट्टा निकाल लिया. 

गुटखे के दाम से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार युवक ने दुकान से गुटखा खरीदा, लेकिन पैसे देने के समय उसने दाम को लेकर कुछ आपत्ति जताई. दाम को लेकर ही दोनो के बीच कुछ अनबन हो गई. बात केवल अनबन तक सीमीत नहीं रही बाद में मामला बढ़ने लगा तब माहौल को गरमाता देख दुकानदार अपनी सुरक्षा के लिए दुकान के अंदर चला गया.

कट्टा निकालकर दी धमकी

जब विवाद हद से ज्यादा बढ़ गया तो युवक आगबबूला हो गया. जिसके बाद उसने अपनी कमर से देशी कट्टा निकालकर दुकानदार की ओर तान दी. इतना ही नहीं वह खुलेआम दुकानदार को जान से मारने की धमने देने लगा  उसने खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी. इस घटना से आसपास के लोग भी दहशद में हैं. 

दुकानदार ने दिखाई सूझबूझ

दुकानदार ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए दुकान के अंदर से ही आरोपी की हरकत का वीडियो बना लिया. कुछ देर बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया. मुरार थाना प्रभारी ने पीड़ित दुकानदार का बयान दर्ज किया और मामले के जांच के आदेश दिए. अब आरोपी की तलाश जारी है.