बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लड़की ने निकाला फॉर्म, लाखों आवेदन में 3 सेलेक्ट बाकी हो गए रिजेक्ट
Viral News: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. खबर एक लड़की की है, जिसने बॉयफ्रेंड बनाने के लिए फॉर्म निकाला था. लाखों लड़कों ने बॉयफ्रेंड बनने के लिए आवेदन किया था लेकिन किस्मत सिर्फ तीन की चमकी. तीन लड़कों के साथ लड़की ने डेट किया. तीन लड़कों के साथ डेट करने के बाद लड़की ने किसी को अपना बॉयफ्रेंड बनाया या नहीं आइए जानते हैं.
Viral News: प्राइवेट कंपनी हो या सरकारी. कर्मचारियों को हायर करने के लिए कंपनियां आवेदन फॉर्म निकालती हैं. आवेदन भरने के बाद अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. सिलेक्शन के लिए कई स्टेप से गुजरना पड़ता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी लड़की ने बॉयफ्रेंड के बनाने के लिए आवेदन फॉर्म निकाला हो? शायद नहीं सुना होगा. लेकिन एक ऐसा ही मामले सामने आया है जिसमें एक लड़की ने अपने लिए बॉयफ्रेंड बनाने के लिए आवेदन फॉर्म निकाला.
बॉयफ्रेंड के लिए निकले आवेदन फॉर्म में लाखों लोगों ने आवेदन भी किया. लाखों आवेदनों में लड़की ने मात्र 3 लड़कों का चुनाव किया. लेडबाइबल की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉयफ्रेंड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निकालने वाली लड़की का नाम वेरा डिज्कमांस बताया है. वेरा पेशे से एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है.
आवेदन फॉर्म में पूछे कई सवाल
रिपोर्ट के अनुसार अपने लिए बॉयफ्रेंड बनाने के लिए वेरा डिज्कमांस ने एक आवेदन फॉर्म निकाला था. इस आवेदन फॉर्म में 15 साल पूछे गए थे. लड़की ने दावा किया था कि इन्हीं 15 सवालों के आधार पर वह अपने लिए बॉयफ्रेंड का चुनाव करेगी. उन सवालों में कुछ सवाल थे- आप शादीशुदा हो या सिंगल? पूर्व में आपकी कितनी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं? आप सरकारी नौकरी करते हो या प्राइवेट? आपकी सैलरी कितनी है? आपका नाम और राशी क्या है? आप अपने माता-पिता के साथ रहते हैं या अकेले? इस तरह के सवाल लड़की ने आवेदन फॉर्म में पूछे थे.
3 को किया सिलेक्ट लेकिन किसी को नहीं बनाया बॉयफ्रेंड
रिपोर्ट के अनुसार वेरा लंदन की रहने वाली हैं. उन्होंने अब आवेदन रोक दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार वेरा ने तीन लड़कों के साथ डेट किया था. इन तीनों को डेट करने के बाद भी उन्होंने किसी एक को भी अपना बॉयफ्रेंड नहीं बनाया.
और पढ़ें
- पहले Female जूनियर्स को शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर करता मजबूर, फिर डेस्क पर बनाता था संबंध, पकड़ा गया तो मिली ये सजा
- बकरीद पर जिस बकरे को करना था हलाल उसकी पीठ पर लिखा था राम, मचा बवाल तो पुलिस ने 3 को कर लिया गिरफ्तार
- 'बद्दो बद्दी' वाले चाहत फतेह अली खान का ऐलान, 'पाकिस्तान क्रिकेट को मैं सही रास्ते पर लाऊंगा, कोचिंग भी दूंगा'