IPL 2026

बाइक मैं बैठा था ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने मारे नॉनस्टाप ताबड़तोड़ थप्पड़, टोकने पर भीड़ से भी लिया पंगा, वीडियो में देखें सड़क पर महासंग्राम

गुरुग्राम में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी को सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. युवती ने युवक के खिलाफ सबूत होने का दावा किया है, जबकि पुलिस को अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

X/@rameshofficial0
Kanhaiya Kumar Jha

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम से एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में एक युवती सार्वजनिक स्थान पर अपने बॉयफ्रेंड पर चीखती-चिल्लाती और उसे सरेआम थप्पड़ मारती नजर आ रही है. यह घटना न केवल प्राइवेसी और सार्वजनिक व्यवहार पर सवाल खड़े करती है, बल्कि रिश्तों में बढ़ती हिंसा और संवेदनशीलता को भी उजागर करती है.

वायरल क्लिप में युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है. वह चिल्लाते हुए युवक से कह रही है- 'बुला ले पुलिस, मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए. मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं.' युवती की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग दंग रह गए. जब कुछ लोगों ने स्थिति को संभालने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवती ने उन्हें भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि कोई भी उनके निजी मामले में दखल न दे.

कैमरे में कैद हुई घटना 

दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम को युवक के ही एक साथी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

इस वीडियो पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एक तरफ कुछ यूजर्स युवती के इस कदम को किसी बड़े धोखे या 'सबूतों' से जोड़कर उसके गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग इसे सरेआम की गई हिंसा मानकर इसकी कड़ी निंदा कर रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि 'रिश्तों में आपसी सम्मान सबसे जरूरी है, और सरेआम ऐसी हिंसा किसी भी सूरत में गलत है.'

इस मामले में फिलहाल कानूनी स्थिति 'वेट एंड वॉच' वाली बनी हुई है. पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है. गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि उनके पास अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन यदि कोई पक्ष शिकायत करता है, तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी. अक्सर ऐसे मामलों में देखा गया है कि सार्वजनिक हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाता है, लेकिन यह वीडियो समाज में सार्वजनिक आचरण की सीमाओं पर एक बड़ी बहस छोड़ गया है.